ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
मध्यप्रदेश

जैतहरी में गोधन के समीप जंगल में मिला लापता युवक का शव

अनूपपुर। जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गोधन के समीप जंगल में शुक्रवार को एक युवक का शव मिला है जिसके आंख के ऊपर चोट के निशान मिले हैं। युवक का शव घर के सदस्य खोजबीन के दौरान देखे थे। मृतक का नाम गुड्डू प्रसाद पिता बाबूलाल भैना 28 वर्ष निवासी ग्राम गोधन है। शव मिलने के बाद जैतहरी पुलिस को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूरी रात घर नहीं आया

थाना प्रभारी प्रकाश कौल ने बताया कि गुड्डू बुधवार रात बिना खाना खाए पीए और किसी को बाहर कहां जा रहा है, जानकारी दिए निकल गया था। पूरी रात घर नहीं आया। इसी तरह गुरुवार को भी पूरे दिन घर के सदस्य और पास पड़ोस के लोग पता तलाश करते रहे पर कोई जानकारी नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह ग्राम गोधन से लगे रामघाट स्थित अमिलिहा जंगल के सागौन की नर्सरी में ढूंढने के दौरान गुड्डू का शव संदिग्ध हालत में झाड़ियां के बीच पड़ा मिला।

गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर है

थाना प्रभारी बोले- यह घटनास्थल मृतक के गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के बाईं आंख के ऊपर चोट के निशान मिले हैं और मुंह से झाग भी निकला हुआ था। दोपहर को जैतहरी पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव पंचनामा कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल की। घटनास्थल के आसपास सुराग ढूंढने के लिए डाग स्क्वाड बुलाकर मदद भी ली गई लेकिन कोई ठोस सफलता नहीं मिली।

घटना वाले दिन मोबाइल छोड़कर आ गया था

पुलिस के अनुसार युवक की हत्या हुई है। बताया गया मृतक के मोबाइल भी रखता है लेकिन घटना रोज वह घर पर ही मोबाइल छोड़कर आ गया था। अनुमान लगाया गया कि गांव के ही किसी व्यक्ति के साथ नर्सरी तक पहुंचा और किसी भी बात को लेकर झगड़ा विवाद के बाद मामला हत्या तक पहुंच गया। मुंह से झाग निकलने पर जहरीले दवा के सेवन को लेकर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button