ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
देश

टुकड़े टुकड़े गैंग की मेंबर हैं दीपिका, कन्हैया के पास खड़े होने पर रोई होगी आत्मा: साक्षी महाराज

उन्नाव: बीजेपी के फायरब्रांड नेता व सांसद साक्षी महाराज ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर तीखा तंज कसा है। साक्षी ने कहा है कि जेएनयू में कन्हैया कुमार के साथ खड़े होते हुए उनकी (दीपिका) आत्मा रोई होगी। बता दें कि दीपिका पादुकोण हाल ही में जेएनयू गईं और वहां छात्रों के प्रदर्शन में शामिल हुईं। दीपिका वहां छात्र नेता कन्हैया कुमार के साथ भी खड़ी हुईं लेकिन उन्होंने बिना कुछ कहे बिना साइलेंट प्रोटेस्ट किया। उनके इस कदम को जहां कई सेलेब्स और नेताओं ने सराहा, वहीं कुछ ने दीपिका के इस स्टेप को देश के खिलाफ करार दिया है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी दीपिका पर विवादस्पद बयान दिया है।

दीपिका पर टुकड़े-टुकड़े गैंग का मेंबर 
साक्षी महाराज ने दीपिका पर तंज कसते हुए कहा, ‘जब वे कन्हैया कुमार के बगल में खड़ी हुई होंगी तब उनकी आत्मा रोई होगी। जब वे स्टेज पर गई होगी तब उन्हें लुटा सा महसूस हुआ होगा। उन्हें इस वक्त देश के साथ खड़ा होना चाहिए। उनके अलावा कुछ और भी एक्टर्स हैं जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ मिलकर पीएम मोदी का विरोध कर रहे हैं।’ साक्षी महाराज ने पहले भी दीपिका पर टुकड़े-टुकड़े गैंग का मेंबर होने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पीछे कुछ विदेशी भी हैं।

बता दें रविवार को जेएनयू में हिंसा हुई थी। दीपिका वहां छात्रों के साथ एकजुटता जताने के लिए पहुंची थीं। उन्हें साबरमती टी-प्वॉइंट पर छात्रों के साथ खड़ा देखा गया, जहां परिसर में हिंसा को लेकर जेएनयू के पूर्व छात्रों द्वारा एक सार्वजनिक बैठक बुलाई गई थी। एक्ट्रेस ने वहां जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आईशी घोष से भी मुलाकात की।

आज रिलीज होगी छपाक 
गौरतलब है कि 10 जनवरी को दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज हुई है। जेएनयू मामले के बाद लोगों ने छपाक को बॉयकॉट करने की मांग की थी। हालांकि कई लोग दीपिका के समर्थन में नजर आए। लोगों ने दीपिका के इस साहस भरे कदम की तारीफ भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button