ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
देश

100 करोड़ के घोटाले पर Ex CM रघुवर दास की चुनौती-आपकी सरकार है, जब मर्जी मेरी जांच करा लें…सांच को आंच क्‍या?

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि मोमेंटम झारखंड से राज्य का नाम विश्वपटल पर ऊंचा हुआ है। इसके माध्यम से देश-दुनिया के निवेशकों ने यह जाना कि झारखंड निवेश के लिए कितना अनुकूल है। यहां सरकार, संसाधन और आधारभूत संरचना की स्थिति कितनी अच्छी है। शुक्रवार को जस्टिस एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि के मौके पर मीडिया से बातचीत में रघुवर ने स्पष्ट कहा कि मोमेंटम झारखंड में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है।

पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि पूरा मोमेंटम झारखंड कार्यक्रम पारदर्शी ढंग से हुआ। कई कंपनियों ने झारखंड में निवेश किया है, इससे बड़ी संख्या में झारखंड के बच्चे-बच्चियों को रोजगार मिला है। शिकायत कोई भी किसी की कर सकता है। अब सरकार उनकी है, जांच करा लें। यह आयोजन पारदर्शी ढंग से हुआ है। सांच को आंच क्या? बता दें कि गुरुवार को मोमेंटम झारखंड में हुए घोटाले को लेकर एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, सरकार के तत्कालीन प्रधान सचिव संजय कुमार, उद्योग निदेशक के रविकुमार, सीआइआइ के राहुल सिंह और तत्कालीन ओएसडी सुनील कुमार वर्णवाल का नाम शामिल है।

इधर झारखंड के पूर्व न्यायाधीश व झारखंड आंदोलनकारी रहे एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में जस्टिस शाहदेव का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने हमेशा झारखंड और झारखंडवासियों की भलाई के लिए ही काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button