ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
धार्मिक

गुस्सा करने में सबसे आगे रहते हैं इस राशि के लोग, कर बैठते हैं अपना ही नुकसान

इंदौर। ऐसे कई लोग होते हैं, जो अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाते हैं। इन लोगों को हर बात पर जरा में गुस्सा आ जाता है। इतना ही नहीं, ये गुस्से में अपने आप को ही नुकसान पहुंचा लेते हैं। शांत होने के बाद इन्हें अपनी गलती का अहसास होता है। क्योंकि ये लोग गुस्से में अपने शब्दों पर भी काबू नहीं कर पाते। इस कारण इन लोगों के रिश्तों में जल्दी खटास आ जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें जरा में गुस्सा आ जाता है और ये खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, जो साहस, युद्ध, क्रोध आदि का कारक माना जाता है। इस राशि के लोग बहुत लापरवाह होते हैं। इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आता है और जिसके कारण इनके रिश्तों पर काफी असर पड़ता है। जब उन्हें गुस्सा आता है, तो इन्हें कोई भी नजर नहीं आता। ये लोग क्रोध में अंधे हो जाते हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के लोग जिद्दी और गुस्से वाले होते हैं। इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है और ये अपना सारा गुस्सा अपने सबसे करीबी व्यक्ति पर निकालते हैं। उन्हें लगता है कि उनका पार्टनर उन्हें समझेगा और बाद में उन्हें माफ कर देगा। साथ ही इनकी उम्मीदें भी काफी बढ़ जाती है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं हो पाता।

सिंह राशि

इस राशि के लोग बहुत दयालु होते हैं, लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है, तो ये खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और न ही इन्हें कोई वजह नजर आती है। इसके अलावा ये लोग बहस करने में भी सबसे आगे रहते हैं, फिर सामने चाहे कोई भी हो। इस राशि के लोग अपने मन की करते हैं। ये जल्दी क्रोधित हो जाते हैं और अपना नुकसान कर बैठते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button