ब्रेकिंग
Kanker Journalist Threat: उत्तर बस्तर कांकेर में पत्रकार अभिषेक ठाकुर को मिला जान से मारने की धमकी भ... Korba Durga Puja 2026: ऊर्जाधानी कोरबा में दुर्गा उत्सव की धूम, बांस शिल्प और छतरी थीम वाले पंडाल बन... Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों को मिली राहत, खुद मोर्चा संभालकर आमान... Dr Raman Singh Birthday Celebration: राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, ... Dhamtari Navratri Pandal: धमतरी में अनोखा दुर्गा पंडाल, एक ही जगह पर हो रहे हैं देश-विदेश के शक्तिपी... भिलाई नगर निगम चुनाव में परिवार से कोई नहीं लड़ेगा चुनाव, देवेंद्र यादव का स्पष्ट ऐलान Balod Acid Attack Case: बालोद एसिड अटैक मामले में बड़ा खुलासा, भिलाई की दुकान से खरीदा गया था तेजाब Indore Water Crisis Meeting: इंदौर में जल संकट पर बुलाई गई बैठक से गायब रहे कई विधायक, बीजेपी नेताओं... MP Ashirwad Ka Diya Scam: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के कार्यक्रम पर उठे सवाल, कांग्रेस ने 6 घंटे ... Sagar Illegal Plotting Action: सागर में अवैध प्लॉटिंग करने वाले 12 कॉलोनाइजरों पर बड़ी कार्रवाई, कले...
धार्मिक

Kharmas 2023: खरमास की समाप्ति के बाद इस दिन से शुरू होंगे शुभ कार्य, जानिए 2024 के विवाह मुहूर्त

इंदौर।  सनातन धर्म में खरमास को शुभ कार्य करने के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई प्रकार के शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इस साल खरमास 16 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी 2024 तक चलेगा। खरमास करीब 1 महीने तक रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि खरमास खत्म होने के बाद कौन-सी तिथियां विवाह के लिए शुभ होंगी।

खरमास में नहीं करें ये काम

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, खरमास के दौरान शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इस माह में किए गए शुभ कार्य में बाधा आती है। इस अवधि में विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्रतिष्ठा, गृह निर्माण और उपनयन संस्कार आदि जैसे कार्य नहीं किए जाते हैं। इन कार्यों के लिए आपको एक महीने का इंतजार करना होगा।

विवाह के लिए शुभ तिथियां (2024 Vivah Muhurat)

  • खरमास 15 जनवरी को समाप्त होगा। ऐसे में ये तिथियां मांगलिक कार्यों के लिए शुभ रहेंगी।
  • जनवरी 2024 में विवाह मुहूर्त – जनवरी 16, 17, 18, 20, 21, 22, 27, 28, 30 और 31 तारीखें शुभ रहेंगी।
  • फरवरी 2024 के लिए विवाह मुहूर्त – 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 18, 19, 24, 25, 26 और 27 फरवरी विवाह के लिए शुभ रहेंगे।
  • मार्च 2024 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त – मार्च 2, 4, 6, 7 और 11 तारीख को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं।
  • विवाह मुहूर्त अप्रैल 2024 – 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक का समय विवाह के लिए शुभ रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button