ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
खेल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच को देखते हुए प्लेइंग इलेवन चुनना भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ा सिरदर्द होने वाला है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हाल ही में भारत ने बड़ा कमाल करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज 4-1 से जीती थी. टीम इंडिया अब उसी कमाल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी दोहराना चाहती है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 दिसंबर को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम के मैदान पर खेला जाएगा. आइए एक नजर डालते हैं कि भारत पहले टी20 में किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरता है.

ओपनिंग कॉम्बिनेशन 

यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में ओपनिंग के लिए उतारा जा सकता है. ये दोनों ही बल्लेबाज पहले 6 ओवरों में जमकर रन लूटने में माहिर हैं. यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ चंद गेंदों में भी मैच पलटने में माहिर हैं.यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों में 27.60 की औसत से 138 रन बनाए थे. ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों में 55.75 की औसत से 223 रन बनाए थे.

मिडिल ऑर्डर 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में नंबर 3 पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. नंबर 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. नंबर 5 पर फिनिशर रिंकू सिंह को मौका मिलना तय है. नंबर 6 पर विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा खेलेंगे. इसका मतलब ये है कि बैटिंग ऑर्डर में शुभमन गिल, तिलक वर्मा और ईशान किशन की जगह नहीं बनती.

ऑलराउंडर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में नंबर 7 बैटिंग पोजीशन पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका मिलना तय है. रवींद्र जडेजा इस टी20 सीरीज में भारत के उपकप्तान हैं. रवींद्र जडेजा स्पिन बॉलिंग के साथ बैटिंग में टीम इंडिया को मजबूती देंगे. ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा.

स्पिन और तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट

स्पिन बॉलिंग डिपार्टमेंट में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को शामिल किया जा सकता है. ऐसे में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना होगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव तेज गेंदबाजों में दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार को मौका देंगे. कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर का रख सकते हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन-

यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर.

Related Articles

Back to top button