ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
देश

अफगानिस्तान से अजमेर शरीफ आया ‘चादर’, राष्ट्रपति गनी ने दरगाह के चेयरमैन के नाम भेजा है खत

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी (Afghan President Ashraf Ghani) ने भारत में स्थित अफगान दूतावास (Afghan embassy) के जरिए अजमेर शरीफ दरगाह (Ajmer Sharif Dargah) में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (Khwaja Moinuddin Chishty) की मजार पर 809वें उर्स के मौके पर चढ़ाने के लिए चादर (Chadar) भेजा है। चादर साथ राष्ट्रपति गनी ने दरगाह के चेयरमैन को एक खत भी भेजा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार पर चढ़ाने के लिए एक चादर सौंपी। बता दें कि अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर हर साल उर्स का आयोजन होता है। इस बार भी 809वें उर्स की तैयारियां तेज हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दरगाह पर स्वयं बादशाह अकबर भी पैदल चलकर आए थे। इसके अलावा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू समेत देश के अन्य प्रधानमंत्री भी गरीब नवाज की चौखट पर आ चुके हैं।

कुछ दिनों पहले ही शहतूत डैम के निर्माण के लिए दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है। इसके पहले भारत ने कोविड-19 वैक्सीन की बड़ी खेप अफगान को भेजा है। इसके तहत उपहार स्वरूप अफगान अधिकारियों को वैक्सीन की पांच लाख से अधिक खुराक सौंपी गई है।

Related Articles

Back to top button