ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

सेना प्रमुख नरवणे बोले, तीनों सेनाओं के बीच तालमेल सबसे जरुरी

नई दिल्ली: भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने कहा कि तीनों सेनाओं के बीच तालमेल होना बड़ा जरुरी है। उन्होंने सीडीएस के गठन और सैन्य मामलों के विभाग बनाने को लेकर कहा कि सेनों के एकीकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है और हम अपनी ओर से यह सुनिश्चित करेंगे कि यह सफल रहे।उन्होंने कहा कि हमारे जवान हमारी सबसे बड़ी ताकत है और भविष्य में उनके प्रशिक्षण पर हमारा जोर रहेगा।

PunjabKesari

 

गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे ने मंगलवार को सेना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया था। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 28वें सेना प्रमुख के तौर पर पदभार संभाला था। इससे पहले सेना प्रमुख रहे जनरल रावत को भारत का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया गया है। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे फिलहाल उप-सेनाप्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

PunjabKesari

सितंबर में उप सेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालने से पहले नरवाणे सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे जो चीन से लगने वाली करीब 4000 किलोमीटर लंबी भारतीय सीमा पर नजर रखती है। अपने 37 साल के कार्यकाल के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे विभिन्न कमानों में शांति, क्षेत्र और उग्रवाद रोधी बेहद सक्रिय माहौल में जम्मू कश्मीर व पूर्वोत्तर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button