ब्रेकिंग
Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो... Chhatarpur Viral Video Action: क्लास में सोने और ताश खेलने पर गिरी गाज; छतरपुर जिला प्रशासन ने 3 शिक... Indore MP Congress News: राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बाद कांग्रेस का बड़ा फैसला; जिला स्तर पर उठेगा... BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ...
देश

राजस्व मंत्री थोराट ने कहा- महाराष्ट्र में नहीं लागू होगा नागरिकता संशोधन कानून

नासिक। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहब थोराट ने शनिवार को कहा कि उनके राज्य में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू नहीं किया जाएगा। एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी किया था, जिसके मुताबिक देश भर में 10 जनवरी से नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया है।

यह कानून संविधान के खिलाफ है

यहां संवाददाता सम्मेलन में थोराट ने कहा, ‘सीएए के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस ने प्रदर्शनकारियों को पूरा समर्थन दिया है, क्योंकि यह कानून संविधान के खिलाफ है। सीएए को महाराष्ट्र में लागू नहीं किया जाएगा।’

जेएनयू हिंसा- जिन लोगों पर हमले हुए, उन्हीं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए

जेएनयू हिंसा पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही हैरान करने वाला है कि जिन लोगों पर हमले हुए, उन्हीं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। कांग्रेस इसके खिलाफ है और इसकी निंदा करती है।

किसानों के कर्ज माफ करने का वादा

थोराट ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार किसानों के कर्ज माफ करना चाहती है, क्योंकि राज्य में सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे हैं। महाराष्ट्र सूखा प्रभावित राज्य है और किसान कर्ज में डूबे हुए हैं। राज्य की गठबंधन सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया है।

कौशल विकास से बहुरेंगे किन्नरों के दिन

मुंबई के मालाड उपनगर में किन्नरों को ब्यूटीशियन का कोर्स का प्रमाणपत्र सौंपते हुए देश के कौशल विकास मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे भी भाव विभोर हो गए। उन्होंने घोषणा की कि उनके विभाग के लिए यह प्रयास प्रेरणा बनेगा, और वह पूरे देश में किन्नरों को कौशल विकास के तहत विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिलवाकर उन्हें रोजगार दिलाने का प्रयास करेंगे।

किन्नरों को मिली ब्यूटी पार्लर्स में नौकरी

महेंद्रनाथ पांडे ने मुंबई में आयोजित एक समारोह में कुछ किन्नरों को ब्यूटीशियन के कोर्स का प्रमाणपत्र सौंपा। दो बैच में कुल 60 किन्नरों को मुंबई की स्वयंसेवी संस्था ‘आधारिका’ द्वारा यह प्रशिक्षण दिलवाया गया है। इनमें से कुछ किन्नरों को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न ब्यूटी पार्लर्स में नौकरी भी मिल गई है। तो कुछ ने मालाड-मालवणी क्षेत्र में ही अपना ब्यूटी पार्लर खोल लिया है।

आम महिलाओं की किन्नरों के ब्यूटी पार्लर्स में जाने की झिझक हुई दूर

बड़ी बात यह कि अब आम महिलाओं की इनके ब्यूटी पार्लर्स में जाने की झिझक भी दूर होने लगी है। आधारिका संस्था की संयोजिका रुचि माने कहती हैं कि भविष्य में वे न सिर्फ मालाड-मालवणी उपनगर, बल्कि मुंबई के अन्य क्षेत्रों में रहने वाले किन्नरों को भी कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण दिलवाएंगी। ये प्रशिक्षण ब्यूटीशियन के अलावा, सिलाई एवं ड्राइविंग जैसे अन्य क्षेत्रों में भी दिलाया जाएगा।

मालाड-मालवणी में बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग रहते हैं

मालाड-मालवणी में बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग रहते हैं। उन्हें किसी भी तरह की सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता था।

किन्नरों ने सड़कों पर भीख मांगने के बजाय सम्मान की जिंदगी जीने की इच्छा जाहिर की

वर्तमान भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी के प्रयास कुछ वर्ष पहले उन्हें राशन कार्ड मिला, और जब केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत की, तो कुछ किन्नरों ने सड़कों पर भीख मांगने के बजाय किसी हुनर में प्रशिक्षण लेकर सम्मान की जिंदगी जीने की इच्छा भी जाहिर की, लेकिन इन्हें कौशल विकास केंद्र में प्रवेश देने की अनुमति नहीं थी। यह डर था कि इन्हें प्रवेश देने पर अन्य प्रशिक्षार्थी केंद्र छोड़कर न चले जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button