ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...
धार्मिक

मकड़ी का शरीर पर चढ़ना शुभ या अशुभ संकेत, पढ़ें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र का संबंध मनुष्य के जीवन से है। इस विज्ञान में भविष्य में किसी व्यक्ति के साथ किस तरह की घटनाएं घटने वाली हैं। इसका अनुमान लगाया जाता है। हमारे साथ अक्सर कई चीजें घटित होती हैं, जो भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती हैं। अक्सर हम इसको अनदेखा कर देते हैं। घर से बाहर निकलते ही कुछ चीजें दिखना, सुबह का सपना, मकड़ी का दिखना और शरीर पर छिपकली गिरना आदि हमें संकेत देते हैं। ऐसे में जानते हैं घर में नजर आने वाली मकड़ियों से जुड़े कुछ संकेतों के बारे में।

अगर मकड़ी शरीर पर चढ़ जाए तो क्या संकेत है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में मकड़ी का होना या जाला बनना अशुभ माना जाता है। अगर मकड़ी आपके शरीर पर चढ़ जाए तो ये अच्छा संकेत है। माना जाता है कि नए कपड़े मिलने वाले हैं। यह प्रगति और आर्थिक लाभ का संकेत देता है।

मकड़ी के जाल में ऐसा चिन्ह दिखना शुभ

घर में मकड़ी का जाला अशुभ होता है। लांकि मकड़ी के जाले का आकार आपके नाम या हस्ताक्षर के अक्षरों जैसा हो यह सौभाग्य का संकेत है। इसका मतलब है कि जल्द ही कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है।

दीवार पर मकड़ी

अगर आपको मकड़ी दीवार पर नीचे से ऊपर की ओर जाती हुई दिखाई दें तो यह अच्छा संकेत है। इसका अर्थ है कि आपको जल्द किसी काम में सफलता मिलने वाली है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button