ब्रेकिंग
कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत: श्रीनगर समेत पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट, सुरक्षाबलों का ... सहारनपुर में इंस्टाग्राम लव का खौफनाक अंत, प्रेमी के लिए मां ने छोड़ा घर; नाले में मिला 6 माह के मास... ग्वालियर में फोटोग्राफर ने पंखे से लटककर की खुदकुशी: रिश्ते की भाभी के एकतरफा प्यार में उठाया कदम, स... चेन्नई के अन्ना नगर में सनसनीखेज वारदात, 1 करोड़ के संपत्ति विवाद में दो भाइयों ने मां और भाई को उता... राम मंदिर दर्शन पास व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 3 अधिकृत CA की आईडी से जारी होंगे VIP पास, फर्जीवाड़... देशभर में मॉनसून का रौद्र रूप: 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में आंधी और पहाड़... मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि...
मध्यप्रदेश

फायरिंग रेंज से घबराए लोग बोले-अब गांव छोड़ना पड़ेगा

जबलपुर। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) खमरिया के वर्धाघाट स्थित फायरिंग रेंज में अभ्‍यास के दौरान कब गोलियां न जाने सीना चीर दें, अब तो ऐसा लगता है कि गांव ही छोड़ देना पड़ेगा, तभी जान बचेगी। यह कहना है खमरिया के वर्धाघाट स्थित फायरिंग रेंज में रह रहे करीब 1200 परिवारों के लोगों का। बोले-इस समय दहशत में जी रहे हैं।

दो किलोमीटर दूर बैठे ग्रामीण के हाथ में जा लगी थी गोली

शनिवार को प्रेक्टिस फायरिंग की जा रही थी, इस दौरान एक गोली पहाड़ से टकराकर दो किलोमीटर दूर बैठे ग्रामीण के हाथ में जा लगी थी। इससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। युवक के जख्मी होने के कारण फायरिंग अविलंब बंद कर दी गई। सूचना पाते ही खमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी थी।

पांच दिन से चल रही है फायरिंग

आरपीएफ द्वारा 11 दिसम्बर से फायरिंग रेंज में फायरिंग की प्रेक्टिस की जा रही है। रोजाना की तरह सुबह फायरिंग शुरू हुई थी। अधिकारी और जवान फायरिंग रेंज में बनाए गए 45 डिग्री के कोण में फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान एक गोली पहाड़ से टकराई। गोली सीधे दो किलोमीटर दूर ग्राम वर्धाघाट में अपने घर के पास बैठे दिलीप बेन (32) के हाथ में जा लगी थी।

युवक के जख्मी होने से ग्रामीणों में आक्रोश

फायरिंग से युवक के जख्मी होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि वहां असुरक्षित ढंग से फायरिंग की जाती है। फायरिंग की आवाज से जहां गांव के बच्चों में दहशत रहती है, वहीं हर वक्त रेंज से निकली गोली से ग्रामीणों के घायल होने की आशंका भी बनी रहती है।

Related Articles

Back to top button