ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

ये है राजधानी के सरकारी अस्तपालों का हाल… हमीदिया और जेपी अस्पताल में टोकन सिस्टम फेल, मरीज परेशान

भोपाल। राजधानी के जिला अस्पताल में सुबह से कतारें लगनी शुरू हो गईं। दिन चढ़ते-चढ़ते 11.30 बजे तक ओपीडी के बाहर 15 से 20 रोगी तक पर्चा कटाने के लिए कतार में लगे हुए थे। यह हाल तब है, जब यहां पर तीन महीने पूर्व से टोकन सिस्टम शुरू कर दिया गया है। दरअसल पर्चा कटाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने तक टोकन सिस्टम पूरी तरह फेल साबित हो रहा है। रोगियों और उनके स्वजनों के सामने कतार में लगने के अलावा कोई चारा नही बचता। कुछ ऐसा ही हाल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल हमीदिया में है। यहां भी टोकन सिस्टम लागू होने के बावजूद रोगियों को कतार में लगकर उपचार नसीब होता है। अस्पताल प्रबंधन भी अपनी विफलता स्वीकार कर चुके हैं लेकिन सुधार के प्रयास करते नहीं दिख रहे।

कतार प्रबंधन सिस्टम फेल

जिला अस्पताल में बुधवार की ओपीडी 800 की रही। मरीजों की सुविधा को लेकर शुरू किया गया क्यू मैनेजमेंट सिस्टम काम करता नजर नहीं आया। ओपीडी के साथ सिस्टम के डिस्प्ले अस्पताल के मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी, नेत्र, हड्डी वार्ड, शिशु वार्ड, डेंटल वार्ड, मेडिकल वार्ड में तो लगे दिखे लेकिन इस पर नंबर डिस्प्ले नहीं हो रहे थे। कुल मिलाकर लाखों के खर्च के बाद भी व्यवस्थाएं पहले की तरह लचर हैं जो यहां रोजाना देखा जा सकता है।

यह है कतार प्रबंधन

हमीदिया एवं जिला अस्पताल में कतार प्रबंधन (क्यू मैनेजमेंट) या टोकन व्यवस्था को लागू किया है। इसके तहत मरीजों को एकीकृत खिडक़ी से ओपीडी पर्ची कटाने के साथ ही टोकन मिलता है। टोकन की पर्ची में नंबर, डाक्टर कक्ष क्रमांक दर्ज होता है। इस तरह मरीजों को कतार में नहीं लगना पड़ता। असुविधा से बचाने टोकन नंबर से डाक्टर इलाज करते है। लेकिन ऐसा अभी भी दोनों अस्पतालों में नहीं हो पा रहा है।

फेल होने का यह भी एक कारण

ओपीडी का क्यू मैनेजमेंट सिस्टम फेल होने का एक कारण आभा बारकोड भी है। जिसको स्कैन कर मरीज का पर्चा तो बनवा लेते हैं लेकिन डाक्टर के लिए टोकन नंबर नहीं रहता। ऐसे में मरीज को फिर पर्चा निकलवाना पड़ता है। अस्पताल प्रबंधन व्यवस्था को सुचारू तरीके से लागू नहीं कर सका है।

इनका कहना है

जेपी में क्यू सिस्टम चल रहा है, लेकिन कुछ सिस्टम में बदलाव के कारण व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया जा सका है। हम प्रयास करेंगे कि डाक्टरों के पास भी मरीज क्यू सिस्टम से पहुंचे।

– डा. राजेश श्रीवास्तव, सीएस, जेपी अस्पताल

हम प्रयास कर रहे हैं कि टोकन लेकर कतार प्रणाली से मरीजों को उपचार मिल सके। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण सिस्टम को विकसित नहीं किया जा पा रहा है। हम फिर भी इस ओर तेजी से प्रयास कर रहे हैं।

– डा. आशीष गोहिया, अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल

Related Articles

Back to top button