ब्रेकिंग
6000 करोड़ रुपये के ड्रग मामले में बढ़ीं मुश्किलें: SIT ने बिक्रम सिंह मजीठिया को 5 अक्टूबर को किया ... Madhya Pradesh Crime News: पीटीएस ट्रेनिंग के दौरान हुई थी पहचान, विधवा महिला आरक्षक को अश्लील फोटो-... तरनतारन बॉर्डर पर घुसपैठ का प्रयास नाकाम: BSF ने फायरिंग कर दो संदिग्धों को किया ढेर Kaithal Murder News: पुंडरी के ईंट भट्ठे पर पारिवारिक विवाद, 16 वर्षीय बेटे ने कस्सी से काटकर की पित... Itarsi Gandhi Jayanti Special: महात्मा गांधी की इटारसी यात्रा के 93 साल, सेठ लख्मीचंद गोठी धर्मशाला ... Palwal News: होडल में AVT हथीन और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से 8 मुकदमों का आरोपी ... Indore DRI Action: थार जीप के टायर के अंदर छिपाकर ले जाई जा रही थी 5.69 करोड़ की ड्रग्स, इंटेलिजेंस ... Haryana Bee Keeping Insurance: हरियाणा के मधुमक्खी पालकों के लिए बड़ी राहत, बी-बॉक्स के नुकसान पर मि... Captain Smit Machhar: घायल होकर भी बचाई 174 जानें, अनिल विज बोले- यह हर भारतवासी के लिए गर्व का पल Bajrang Dal Garba Alert: छिंदवाड़ा में त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम के दौरान वीएचपी नेता ने कहा- बिना पह...
महाराष्ट्र

पहले हुआ झगड़ा, फिर फोन पर पत्नी की आवाज सुनने के बाद उठाया खौफनाक कदम, इलाके में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 41 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी को फोन कर उसकी आवाज सुनने की इच्छा जताने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि डोम्बिवली के रहने वाले सुधाकर यादव और उसकी पत्नी संजना यादव (31) का 19 दिसंबर को झगड़ा हुआ था जिसके बाद संजना दीवा में अपनी बहन के घर चली गई थी।

उन्होंने बताया कि अगले दिन सुबह करीब 10 बजे सुधाकर ने संजना को फोन किया जो मुंबई के कुर्ला में अपने काम पर जा रही थी। उसने कहा कि वह दो मिनट के लिए उसकी आवाज सुनना चाहता है। संजना ने पुलिस को बताया कि फोन आने के बाद उसे व्हाट्सएप पर सुधाकर की एक तस्वीर मिली जिसमें वह खुद को फांसी लगाते दिख रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजना ने अपने पड़ोसी को घर जाकर उसके पति को देखने के लिए कहा।

पड़ोसी ने घंटी बजाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने दरवाजा तोड़ा और सुधाकर को फंदे से लटका हुआ पाया। उन्होंने बताया कि डोम्बिवली में विष्णु नगर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और वह आत्महत्या की असली वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button