ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
धार्मिक

Amla Leaves Ke Upay: आंवले के पत्तों के उपाय से बन जाएंगे आपके ये 3 काम

इंदौर। हिंदू धर्म में माना जाता है कि पेड़-पौधों की पूजा करना बहुत शुभ होता है। ज्योतिष व वास्तु में पेड़-पौधे को सकारात्मक ऊर्जा का श्रोत माना जाता है। आंवले के पौधे की पूजा करने भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बुध ग्रह किसी का कमजोर है तो उसे आंवले की पूजा करनी चाहिए।

आंवले की पूजा आपके जीवन में नकारात्मकता को दूर कर सुखों का आगमन करती है। आंवले की पत्तियों के कुछ उपाय आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से बताया आंवले की पत्तियों के उपाय के बारे में।

आंवले की पत्तियों के उपाय से मिलेगा आर्थिक लाभ

आंवले की कुछ पत्तियों को बुधवार के दिन लाल कपड़े में लपेटें। उसके बाद उन्हें धन लाभ की प्राप्ति के लिए तिजोरी में रखें। उसके बाद रोज पूजा कर कुमकुम-हल्दी इन पत्तियों पर छिड़कर दुबारा तिजोरी में ही रख दें। इस उपाय से आपके ऊपर धन की वर्षा होगी।

आंवले की पत्तियों के उपाय से जल्दी होगी शादी

आंवले की पत्तियों को 7 हल्दी की गांठ लगाकर पीले कपड़े में बांध लें। उसके बाद उसे अलमारी सही सलामत रख दें। इन पत्तियों रिश्ते की बात बन जाने तक अलमारी में रहने दें। इस उपाय को लड़का या लड़की खुद करें।

आंवले की पत्तियों के उपाय से मिलेगी कर्ज से मुक्ति

आंवले की पत्तियों के उपाय से कर्ज से पीछा छूट जाता है। बस आपको आंवले की पत्तियों को सुखा लेना है। उन पत्तियों का चूरा और कपूर दोनों को कागज में लपेट लेना है। उसको पर्स में रखने से कर्ज कम होना शुरू हो जाएगा। आपको आर्थिक लाभ होने लगेगा।

Related Articles

Back to top button