ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
धार्मिक

Jyotish Tips: गृह दोष से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो सोते समय तकिए के नीचे जरूर रखें ये चीजें

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय सुझाए गए हैं, जो व्यक्ति को खुशहाल जीवन जीने और तरक्की पाने में मदद करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि तकिए के नीचे कुछ चीजें रखकर सोने से बड़ी-बड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही ये गृह क्लेश से छुटकारा देते हैं, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन चीजों को तकिए के नीचे रखकर सोने से व्यक्ति को फायदा हो सकता है।

बुरे सपनों से मिलेगा छुटकारा

कई लोगों को रात में बुरे सपने आने की समस्या होती है, जिसके कारण उन्हें अच्छी नींद नहीं आती है। ऐसे में व्यक्ति को सोते समय तकिए के नीचे लहसुन की कलियां रखनी चाहिए। इस तरह सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और व्यक्ति अच्छी नींद ले सकता है।

वास्तु दोष होंगे दूर

अगर आप रोजाना अपने तकिए के नीचे कपूर रखकर सोते हैं, तो इससे वास्तु दोषों से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, यह उपाय बुरी नजर से बचाव में भी कारगर साबित होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तकिए के नीचे कपूर रखने से भी नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है।

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

रात को सोने से पहले एक कपड़े में सौंफ बांधकर अपने तकिए के नीचे रख लें। इससे व्यक्ति कई प्रकार के दोषों से छुटकारा पा सकता है। साथ ही साथ बुरे सपने आना भी बंद हो जाते हैं और अच्छी नींद आती है। रोजाना तकिए के नीचे सौंफ रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button