ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

बच्चे को 700 रुपये में चाहिए Thar, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कही यह बात, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे

नई दिल्ली। उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। वह कभी फनी वीडियो शेयर करते हैं तो कभी मोटिवेशनल वीडियो पोस्ट करते हैं। इस बीच उन्होंने एक क्यूट से बच्चे का वीडियो शेयर किया है। जो महिंद्रा थार को 700 रुपये में खरीदना चाहता है। बच्चे का वीडियो देखकर यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

बच्चे ने 700 रुपये में मांगी महिंद्र थार

आनंद महिंद्रा ने एक्स हैंडल पर छोटे बच्चे और उसके पिता के बीच हो रही बातचीत का वीडियो शेयर किया है। क्लिप में बच्चा अपने पिता से महिंद्रा थार के बारे में बात कर रहा है। वह अपने पापा से कहता है कि हम नई थार ले आएंगे। वह भी सिर्फ 700 रुपये में। इस वीडियो के साथ आनंद ने एक कैप्शन लिखा है। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।

आनंद महिंद्रा ने कही यह बात

आनंद महिंद्र ने कैप्शन में लिखा कि उनके दोस्त ने इसे यह कहकर भेजा कि वह चीकू से बहुत प्यार करते हैं। इसलिए मैंने इंस्टाग्राम पर उनके कुछ पोस्ट देखें। अब मैं भी उनसे प्यार करता हूं। बस दिक्कत है कि वह 700 रुपये में थार खरीदना चाहता है। अगर हम ऐसा करते हैं तो बहुत जल्द दिवालिया हो जाएंगे। इस पोस्ट को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

नीचे देखें वीडियो-

Related Articles

Back to top button