ब्रेकिंग
Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक... Voter List Special Intensive Revision: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया मना, अब 8 अक्टूब... Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ... DKS Hospital Raipur: विधायक संगीता सिन्हा ने एसिड पीड़िता से मिलकर बंधाया ढांढस, सख्त कार्रवाई का भर... Bhupesh Baghel in Bhilai: सरकार का खजाना खाली और गारंटी पूरी नहीं हुई, रिसाली चुनाव को लेकर कांग्रेस... Bilaspur Press Conference: विकास कार्यों और स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा, विधायक सुशांत शुक्ला ने ...
देश

बर्फीले तूफान की चपेट में आई सेना की चौकी, 3 जवान शहीद…रेस्क्यू कर 1 को बचाया व एक लापता

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में बर्फीले तूफान ने तबाही मचा कर रखी हुई है। बर्फीले तूफान की चपेट में एलओसी पर माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी भी आ गई। बर्फीले तूफान में फंसे पांच भारतीय सेना के जवानों में से तीन जवानों के शहीद होने की खबर है। वहीं एक अन्य जवान को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है जबकि एक जवान अब तक लापता है। वहीं जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में हिमस्खलन के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि नौ लोगों का एक दल सोमवार रात जिले के कोलन में बचाव अभियान के लिए जा रहा था कि तभी सभी हिम्सखलन की चपेट में आ गए। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से तलाशी अभियान चलाकर चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने कहा कि पूरी रात तलाशी अभियान जारी रहा और मंगलवार सुबह पांच लोगों के शव बरामद किए गए।

कुपवाड़ा, बांदीपोरा और बारामुला जिले में हिमस्खलन के कारण कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। संभागीय प्रशासन ने उत्तरी और मध्य कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों में नहीं जाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button