ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

अधिकारियों की अदला-बदली से कानून व्यवस्था में नहीं आने वाला बदलाव: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ और नोएडा में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू किए जाने के सरकार के फैसले पर मंगलवार को कहा कि नए-नए प्रयोग से अपराध कैसे कम होंगे और सिर्फ अधिकारियों की अदला-बदली से व्यवस्था में बदलाव आने वाला नहीं है। यादव ने यहां एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होते-होते अब तथाकथित सुधारात्मक कदम उठाए जाने का अर्थ तो यही है कि अभी तक अपराधों पर नियंत्रण नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि जनता पर लगातार अत्याचार हो रहा है। बलात्कार, हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस सबसे ध्यान भटकाने के लिए ही भाजपा ने अपना जाना पहचाना टोटका फिर अपनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को विकास से जाने क्यों एलर्जी है। भाजपा के पास या तो भविष्य को लेकर कोई सोच नहीं है या वह इसके लिए सक्षम ही नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय किए गए कार्यों के प्रति भाजपा का उपेक्षापूर्ण रवैया और उनके कामों पर अपना ठप्पा लगाना उसकी घटिया मानसिकता का ही परिचायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत फैलाती है और भेदभाव की राजनीति करती है। उसने समाज को बांटने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button