ब्रेकिंग
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव
देश

अधिकारियों की अदला-बदली से कानून व्यवस्था में नहीं आने वाला बदलाव: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ और नोएडा में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू किए जाने के सरकार के फैसले पर मंगलवार को कहा कि नए-नए प्रयोग से अपराध कैसे कम होंगे और सिर्फ अधिकारियों की अदला-बदली से व्यवस्था में बदलाव आने वाला नहीं है। यादव ने यहां एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होते-होते अब तथाकथित सुधारात्मक कदम उठाए जाने का अर्थ तो यही है कि अभी तक अपराधों पर नियंत्रण नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि जनता पर लगातार अत्याचार हो रहा है। बलात्कार, हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस सबसे ध्यान भटकाने के लिए ही भाजपा ने अपना जाना पहचाना टोटका फिर अपनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को विकास से जाने क्यों एलर्जी है। भाजपा के पास या तो भविष्य को लेकर कोई सोच नहीं है या वह इसके लिए सक्षम ही नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय किए गए कार्यों के प्रति भाजपा का उपेक्षापूर्ण रवैया और उनके कामों पर अपना ठप्पा लगाना उसकी घटिया मानसिकता का ही परिचायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत फैलाती है और भेदभाव की राजनीति करती है। उसने समाज को बांटने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button