ब्रेकिंग
CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्... Power Crisis in Jaisalmer: तूफान के बाद जैसलमेर में ब्लैकआउट; ढाई करोड़ का नुकसान, बहाली में लगेगा 48... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Fuel Price Hike Impact: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें बढ़ाएंगी महंगाई; दूध-सब्जी से लेकर सीमेंट तक होगा...
मध्यप्रदेश

शर्मसार: नहीं मिला शव वाहन, तो बाइक पर दादा की डेडबॉडी लेकर निकला पोता, पूरा गांव देखता रहा

शहडोल : मध्य प्रदेश के शहडोल के जिला अस्पताल से मोटरसाइकिल से शव को लेकर जाने का वीडियो आज सोशल मीडिया में वायरल हो गया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने 2 सुरक्षा गार्ड को हटा दिया है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जे. एस. परिहार ने बताया कि शव वाहन की व्यवस्था की जा रही थी कि मृतक के परिजन शव को मोटरसाइकिल पर रख कर ले गए।

उन्होंने बताया कि जिन 2 सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोका नहीं, उनको हटा दिया गया है। दरअसल, जिला अस्पताल में आज एक मरीज ललुआ बैगा (65) की मौत होने पर जब अस्पताल से शव वाहन नहीं मिला तो परिजनों – ने शव को मोटरसाइकिल पर बीच में बैठाया और सात किलोमीटर – दूर धुरवार गांव ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया।

जानकारी के मुताबिक, शहडोल के जिला अस्पताल में धुरवार निवासी लुलैया बैगा (56) को भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद उनके घरवालों ने मृतक के शव को लेने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की। चूंकि, उनका गांव धुरवार जिला अस्पताल से 15 किमी दूर है, लिहाजा उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से शव वाहन की मांग की. लेकिन, अस्पताल प्रबंधन उन्हें शव वाहन नहीं दिया।  इस स्थिति में  मृतक के पोतों ने शव को बाइक से ले जाने का फैसला किया। इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Related Articles

Back to top button