ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
धार्मिक

रुद्राक्ष, तुलसी या चंदन, जानें कौन सी माला से किस देवी देवता के लिए करते हैं मंत्र जाप

इंदौर। सनातन धर्म में अध्यात्म की कई परंपराएं प्रचलित हैं। सभी में ध्यान और चिंतन का विशेष महत्व बताया गया है। जब भी कोई साधन अपना आराध्य के प्रति ध्यान लगाता है तो मन को केंद्रित करने के लिए मंत्र जाप करता है और इस दौरान माला जाप करता है। हिंदू धर्म में अलग-अलग देवी देवताओं के लिए अलग-अलग माला का महत्व बताया गया है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे में यहां बता रहे हैं कि किस देवी या देवता के लिए कौन सी माला का जाप करना चाहिए।

भगवान विष्णु के लिए तुलसी माला

​भगवान विष्णु या राम या फिर भगवान श्री कृष्ण की आराधना करते समय तुलसी की माला पर जाप करना शुभ होता है। पौराणिक मान्यता है कि तुलसी की माला से जाप करने से कई यज्ञ के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है। तुलसी की माला से भगवान विष्णु का ध्यान करने से यश और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

चंदन की माला

चंदन की माला का काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। सफेद चंदन की माला से सभी देवी-देवताओं के नाम का जाप किया जा सकता है। चंदन की माला से भगवान विष्णु, मां सरस्वती, श्री राम और गायत्री मंत्र का जाप करने से विशेष फल प्राप्त होता है।

रुद्राक्ष की माला

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, रुद्राक्ष भगवान शिव को काफी प्रिय होते हैं। रुद्राक्ष की माला से भगवान भोलेनाथ के 108 नाम व उनके मंत्रों का जाप करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से सुख, शांति और समृद्धि मिलती है।

स्फटिक की माला

स्फटिक की माला से मां भगवती के नामों का जाप करना चाहिए। स्फटिक की माला देवी आराधना के लिए शुभ मानी जाती है। इन माला के देवी नाम का पाठ करने से दरिद्रता और नकारात्मकता का नाश होता है। इसे भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है।

मूंगे की माला से जाप

मूंगे के पत्थरों से बनी माला से जाप करने से मंगल दोष दूर होता है। मंगल ग्रह की आराधना करने से जातक के जीवन में शनि का प्रकोप भी दूर होता है। भूत प्रेत का साया भी दूर हो जाता है। मूंगे की माला से हनुमान जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

हल्दी की माला

हल्दी की गांठ से तैयार माला से भगवान गणेश, मां पीतांबरी देवी और मां बगलामुखी के नामों का जाप करना चाहिए। इस माला से जाप करने पर गुरुदेव बृहस्पति भी प्रसन्न होते हैं। जीवन में सभी दुख दूर हो जाते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button