ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मनोरंजन

दर्शकों को पसंद आई शाहरुख खान ‘डंकी’ या हुए बोर, यहां पढ़िए ट्विटर रिव्यू

इंदौर: शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ गुरुवार को रिलीज हो गई। इस साल जनवरी में ‘पठान’ और सितंबर में ‘जवान’ के बाद यह शाहरुख खान की तीसरी रिलीज है। फिल्म का पहला शो सुबह 5.55 बजे मुंबई के प्रतिष्ठित सिंगल-स्क्रीन थिएटर गेयटी गैलेक्सी में हुआ। फिल्म देखने के बाद शाहरुख के फैन्स सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन्स दे रहे हैं। जानिए फिल्म को X पर (Shah Rukh Khan Dunki Twitter Review) कैसे रिव्यू मिले।

naidunia_image

शाहरुख ने किया एक बार फिर कमाल

यह पहला मौका है जब राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान ने एक साथ काम किया है। ट्विटर (एक्स) पर अब तक मिली प्रतिक्रियाओं को देखें तो शाहरुख खान सुपरहिट फिल्म की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, फिल्म का पहला हाफ बहुत ही शानदार है।

naidunia_image

बता दें कि सालार से एक दिन पहले रिलीज हुई डंकी फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों ने ट्विटर पर अपने रिव्यू देने भी शुरू कर दिए हैं। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म डंकी में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं।

naidunia_image

फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार

फिल्म को अब तक मिले रिव्यू से कहा जा सकता है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। जो भी इस फिल्म के फर्स्ट शो देखकर थिएटर से बाहर निकल रहा है, वह तारीफ ही कर रहा है। इतना ही नहीं, फैंस अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर अपने रिव्यू दे रहे हैं। एक फैन ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “फिल्म का पहला हाफ बहुत ही शानदार है। डंकी भावनाओं की एक रोलर कोस्टर राइड है, जिसे देखकर आप हंसेंगे, लेकिन उसके साथ ही आंखों में आंसू होंगे। विक्की कौशल को याद रखा जाएगा और हां हार्डी नमूना नहीं है, वह राजा है। घर की याद आ गई।”

naidunia_image

वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “राजकुमार हिरानी ने ये एक बार फिर से कर दिया। स्क्रिप्ट बहुत ही शानदार है और एक्टिंग लाजवाब है। फिल्म को हिंदी सिनेमा में हमेशा एक अच्छी फिल्म के तौर पर याद रखा जाएगा।”

एक अन्य ने लिखा, “डंकी एक ऐसी फिल्म है, जिसका बतौर ऑडियंस हम कई सालों से इंतजार कर रहे हैं। ये एक मास्टर पीस है।”

Related Articles

Back to top button