ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

संजय राउत को राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने दिया जवाब, बोले- राम को स्वीकारने वाले सत्ता में

अयोध्या 22 जनवरी को अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगा। इस समारोह का आयोजन बहुत ही भव्य होने वाला है। ट्रस्ट की तरफ से करीब 4 हजार लोगों को आयोजन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है। अब निमंत्रण को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल, शिवसेना को आयोजन का निमंत्रण नहीं मिला है। संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी से बीजेपी के इवेंट में कोई शामिल नहीं होगा। उनके बयान पर राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने जवाब दिया है।

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा ने कहा कि संजय राउत को बहुत दर्द है। वे दर्द व्यक्त नहीं कर सकते हैं, इसलिए भगवान राम को इसमें घसीट रहे हैं। भाजपा ने आस्था और विश्वास पर सत्ता प्राप्त की है न कि भगवान राम को राजनीति में लाकर। जिन्होंने भगवान राम को नकार दिया है वो हार गया है और जिसने स्वीकार किया है वो आज सत्ता में हैं।

अयोध्या से चलेगी केंद्र सरकार

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि जब तक लोकसभा का चुनाव हो रहा है तब तक PMO और सरकार अयोध्या से चलेगी। हम भी राम भक्त हैं। हमने और हमारी पार्टी ने राम मंदिर के लिए खून, त्याग और बलिदान दिए हैं, लेकिन इस तरह की राजनीति देश में न कभी हुई है और न कभी होगी। हम 5000 साल पीछे जाकर देश चला रहे हैं।

Related Articles

Back to top button