ब्रेकिंग
Dhamtari Elephant Alert: पैरी नदी पार कर धमतरी पहुँचा चंदा दल का दंतैल हाथी; भालू की मौजूदगी से ग्रा... Kawardha News: कवर्धा में शराबियों और चखना सेंटरों पर गाज; सिटी कोतवाली इलाके में दर्ज हुए आबकारी के... Balodabazar News: बलौदाबाजार में मीडिया से विवाद और शराबी शिक्षक मामले में बड़ी कार्रवाई; प्राचार्या... Jharkhand Congress News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का झारखंड दौरा तय; खूंटी और रांची में दो बड़े का... Ranchi Railway News: रांची रेल मंडल में ऐतिहासिक पहल; पहली बार 'इंटर डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स मीट-2026... RIMS Ranchi News: रिम्स में छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह शुरू; डॉ. हिरेंद्र बिरुआ ने दिखाई ... Ranchi PMLA Court: सीएम हेमंत सोरेन 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में होंगे पेश; बड़गांई जमीन मामले में तय... Ranchi News Update: 'निगम की जमीन पर बनेगा हेल्थ सेंटर'; आजाद बस्ती में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन ... Dhanbad Bus Accident: गयाजी से कोलकाता जा रही महारानी बस धनबाद में पलटी; 8 यात्री घायल, 6 की हालत गं... Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका...
मध्यप्रदेश

हमीदिया अस्पताल को एनएबीएच प्रमाण पत्र दिलाने की तैयारी, यह आएगा बदलाव

भोपाल। राजधानी के हमीदिया अस्पताल को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फार हास्पिटल्स (एनएबीएच) प्रमाण पत्र दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इससे नए साल में हमीदिया में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए सरकार द्वारा अधिकृत कंपनी से मेडिकल कालेज प्रबंधन का एमओयू हो गया है।

एनएबीएच का प्रमाण पत्र दिलाने का पहली बार प्रयास

प्रदेश के सभी 14 सरकारी मेडिकल कालेजों से संबद्ध अस्पतालों को एनएबीएच का प्रमाण पत्र दिलाने का पहली बार प्रयास हो रहा है, जिसमें भोपाल मेडिकल कालेज का अस्पताल भी शामिल है। यह प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए अस्पतालों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना होगा। साथ ही प्रमाण पत्र मिलने के बाद भी सेवाएं बेहतर रखनी होंगी। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया को प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था।

इस तरह मिलता है प्रमाण पत्र

यह प्रमाण पत्र क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया की तरफ से दिया जाता है। पहला चरण एंट्री लेवल का होता है, इसमें अस्पताल की गुणवत्ता के स्तर में सुधार करना होता है। इसके बाद दूसरा चरण प्रोग्रेसिव स्तर का होता है, इसमें अस्पताल को कुछ मापदंडों पर खरा उतरना पड़ेगा। इस चरण को पूरा करने के बाद अंतिम सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह प्रक्रिया लंबे समय तक चलती है। मेडिकल कालेज के डीन डा. सलिल भार्गव ने बताया कि एनएबीएच के लिए एमओयू हो गया है। इसकी देखरेख खुद अधीक्षक हमीदिया कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button