ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
देश

निर्भया केस: गृह मंत्रालय ने Reject की अर्जी, राष्ट्रपति के पास पहुंची दोषी मुकेश की दया याचिका

नई दिल्लीः निर्भया मामले के दोषियों में से एक की दया याचिका को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के पास भेज दिया है। एक अधिकारी के मुताबिक राष्ट्रपति से सिफारिश की गई है कि वे इस दया याचिका को अस्वीकार कर दें। वहीं निर्भया की मां ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है। निर्भया की मां ने कहा कि हम यहां पल-पल मर रहे हैं और इस मामले में राजनीति हो रही है।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को शुक्रवार तक इस मामले में उचित स्थिति रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया है। वहीं कोर्ट में मुकेश ने अनुरोध किया कि उसकी दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है और इस आधार पर उसकी फांसी की तारीख स्थगित कर दी जाए। मुकेश की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा कि बाद के घटनाक्रम के कारण जरूरी है कि मौत के वारंट को रद्द कर दिया जाए। बता दें कि चारों गुनहगारों को फांसी देेन के लिए 22 जनवरी तय की गई लेकिन उससे पहले ही दोषी मुकेश ने डेथ वांरट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button