ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर व्यापार मेला में 50 प्रतिशत आरटीओ टैक्स छूट मिली

ग्वालियर। देश के प्रतिष्ठित मेला में शुमार ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला में सबसे बड़ा आकर्षण 50 फीसद आरटीओ छूट का सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। व्यापार मेला में अब गैर परिवहन वाहनों की खरीद पर लाइफ टाइम मोटर व्हीकल टैक्स पर 50 फीसद की छूट मिलेगी। इसमें मोटरसाइकिल, मोटरकार निजी उपयोग के लिए ओमनी बस व हल्के परिवहन वाहन जैसे छोटे लोडिंग शामिल रहेंगे जो मेला अवधि के दौरान विक्रय होंगे।

परिवहन विभाग के अपर आयुक्त अरविंद सक्सेना ने बताया कि शासन द्वारा प्रदान की गई यह छूट केवल बिके हुए वाहनों का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ग्वालियर से स्थाई पंजीयन कराने पर ही प्रदान की जाएगी। ग्वालियर के बाहर से आने वाले आटोमोबाइल कारोबारी व्यवसायी को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ग्वालियर से व्यवसाय प्रमाण पत्र प्राप्त करने और ग्वालियर में मेला परिसर में अपनी भौतिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद ही वाहन बिक्री के लिए अनुमति दी जाएगी।

मेले में उमड़े सैलानी

ग्वालियर व्यापार मेले में एक जनवरी को काफी संख्या में सैलानी मेला देखने के लिए पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ झूला सेक्टर में देखने को मिली। इस दौरान सैलानियों ने यहां पहुंचकर झूला झूले और पापड़, सोफ्टी, चाट के साथ भेलपूरी का आनंद लिया। साथ ही जरुरी सामान की खरीदारी की। आधा-अधूरा मेला सैलानियों के आने से नए साल में गुलजार हो गया। सोमवार को भले ही मौसम खराब था, लेकिन सैलानी मेला देखने पहुंचे। हर एक सेक्टर में सोमवार को सैलानियों की खासी भीड़ रही। वह सेक्टर भी गुलजार नजर आए जिनमें अभी दुकानों को सजाने का काम चल रहा है। इलेक्ट्रोनिक्स सेक्टर भले ही अभी पूरी तरह से नहीं लग सका है, लेकिन आज इस सेक्टर में भी सैलानी नजर आए। सैलानियों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खिले हुए थे।

Related Articles

Back to top button