ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
मध्यप्रदेश

शाजापुर में शाम को फिर निकली श्री राम फेरी, हजारों लोग हुए शामिल, सुरक्षा में लगा पुलिस बल

शाजापुर। श्रीराम सायं फेरी पर सोमवार रात को पथराव की घटना के बाद मंगलवार को शहर में धूमधाम से सायं फेरी निकाली गई। फेरी में हजारों लोग शामिल हुए और श्रीराम नाम कीर्तन करते हुए निकले। फेरी के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने को लेकर तैयार रहा।

फेरी शहर के आजाद चौक से प्रारंभ हुई और मां राजराजेश्वरी मंदिर पर संपन्न हुई। शहर के सोमवारिया क्षेत्र स्थित महिला थाने के पीछे मुस्लिम बाहुल्य इलाके में सोमवार रात को श्रीराम सायं फेरी पर पथराव हुआ था। जिससे हिंदू संगठनों और राम भक्तों में खासा आक्रोश है।

एकजुटता दिखाने और भगवान राम के काम भी किसी भी तरह की बाधा के बावजूद पीछे नही हटने का संदेश देने के लिए मंगलवार रात को शहर में विशाल श्रीराम सायं फेरी निकाली गई। फेरी में हजारों लोग शामिल रहे। जो ढो, मंजिरे और जांझ की आवाज पर श्रीराम कीर्तन करते हुए फेरी में चल रहे थे।

छावनी बना फेरी मार्ग

शाजापुर में मंगलवार रात को फेरी निकाले जाने के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और जिस मार्ग से फेरी निकली वह मार्ग छाबनी बना रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा और हर गतिविधि पर नजर रखी गई। यात्रा के साथ एएसपी टीएस बघेल, एडीएम भुरलासिंह सोलंकी व पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी रहे। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल फेली में तैनात रहा।

आज सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

बुधवार रात को शहर के बालवीर हनुमान मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ रखा गया है। इसके बाद भी लगातार इस तरह के आयोजन शह में होते रहेंगे। मंगलवार रात को मां राजराजेश्वरी मंदिर में श्रीराम सायं फेरी का समापन हुआ। इस मौके पर यह जानकारी दी गई थी। फेरी में शामिल युवाओं में सोमवार रात फेरी यात्रा पर हुए पथराव की घटना को लेकर खासा आक्रोश दिखाई दे रहा था।

Related Articles

Back to top button