ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
देश

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अपहरण की कोशिश! सुरक्षाकर्मियों ने सर्तकता से आरोपी युवक को दबोचा

एक सनसनीखेज घटनाक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अपहरण की नाकाम कोशिश के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मंत्री निरंजन ज्योति के ड्राइवर चेतराम ने आरोपी के खिलाफ नाकाम प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार को उस वक्त हुई जब साध्वी निरंजन ज्योति दिल्ली से लखनऊ लौट रही थीं। लखनऊ की बंथरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मंत्री के अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अपहरण की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के ड्राइवर ने अपनी शिकायत में दावा किया कि मंगलवार को जब वह मंत्री को लेने के लिए हवाईअड्डे जा रहे थे, तो उन्होंने बंथरा थाना क्षेत्र में न्यू प्रधान ढाबा के पास चाय पीने के लिए कार रोकी। इसी बीच आरोपी युवक वहां पहुंचा और गाड़ी में बैठे गनर को धक्का देकर बाहर निकाल दिया और गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। तभी अन्य सुरक्षाकर्मियों ने उसे घेर लिया और कार रोककर युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। निरंजन की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button