ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
उत्तरप्रदेश

यूपी में फिर 11 IAS अफसरों का तबादला, इन 3 मंडलों को मिले नए कमिश्नर

उत्तर प्रेदश में नए साल पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले लगातार जारी है. अभी तीन जनवरी को एक साथ 42 वरिष्ठ आईएएस अफसरों का तबादला किया गया था तो वहीं अब एक बार फिर से 11 वरिष्ठ आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है. गृह विभाग में सचिव पद पर तैनात आईएएस विवेक को आजमगढ़ मंडल का कमिश्नर बनाया गया है. वहीं आईएएस बालकृष्ण त्रिपाठी को विन्ध्याचल मंडल तो आईएएस अजीत कुमार को चित्रकूट धाम मंडल का कमिश्रन बनाया गया है.

मंगलवार को जिन 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया, उनमें आईएएस अशोक कुमार को प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अव मुक्त कर दिया गया. आईएएस लीना जौहरी प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त की गईं. वहीं अमित गुप्ता प्रमुख सचिव स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश शासन और महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश बनाए गए.

IAS नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय सचिव नियोजन विभाग बनाए गए

आईएएस मनीष चौहान प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग बनाए गए. मुथु कुमार स्वामी सचिव वित्त विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाए गए. आईएएस विजेंदर पांड्या को कानपुर मंडल के कमिश्नर पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. डॉक्टर रूपेश कुमार महानिरीक्षक निबंधन के प्रभाव से अवमुक्त कर दिए गए. नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय सचिव नियोजन विभाग बनाए गए.

3 दिन पहले 42 IAS का हुआ था ट्रांसफर

बता दें कि तीन जनवरी को जब 42 वरिष्ठ आईएएस अफसरों का तबादला किया गया था तो उसमें सबसे प्रमुख नाम आईएएस संजय प्रसाद का था. लोकसभा चुनाव के समय प्रमुख सचिव गृह विभाग के पद से हटाए गए संजय प्रसाद को एक बार फिर गृह विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई थी. तबादले के बाद उनके पास गृह, गोपन, वीजा, पासपोर्ट और सतर्कता विभाग आ गया. उससे पहले वह प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रोटोकॉल और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद पर थे, जबकि गृह विभाग अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के पास था.

Related Articles

Back to top button