ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
विदेश

ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण के बीच सिंगापुर में बढ़ी सख्ती, क्वारंटाइन फ्री ट्रैवल के लिए नए टिकटों की बुकिंग क्लोज

सिंगापुर। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की दस्तक ने दुनियाभर के देशों में हलचल मचा दी है। सभी देश इस नए वैरिएंट से बचने के लिए सभी तरह के एहतियाती कदम उठा रहे हैं। इस बीच सिंगापुर ने क्वारंटाइन फ्री ट्रैवल के एक कार्यक्रम के तहत 23 दिसंबर से अगले साल 20 जनवरी तक नई टिकटों पर रोक लगाने का एलान किया है। सरकार ने ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। वैक्सीनेटेड ट्रैवल लेन (वीटीएल) कार्यक्रम के तहत सिंगापुर ने कुछ देशों के यात्रियों के लिए क्वारंटीन पर पूरी तरह छूट दी है, जिन्होंने पूर्ण टीकाकरण करवा लिया है। हालांकि, उन्हें नियमित तौर पर टेस्ट करवाने की सलाह दी गई है।

सिंगापुर एयरलाइंस ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट कर कहा है कि 23 दिसंबर से 20 जनवरी 2022 तक वीटीएल के लिए नए टिकटों की बिक्री नहीं की जाएगी। यह नियम आज मध्यरात्रि से लागू कर दिया जाएगा। एयरलाइंस सरकार के नियमों का पालन करती है।

एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि वीटीएल उड़ान पर पहले से बुकिंग कर चुके यात्रियों को इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। वो यात्रा कर सकेंगे। वैक्सीनेटेड ट्रैवल लेन कार्यक्रम के तहत सिंगापुर कुछ देशों के पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों को क्वारंटीन फ्री एंट्री की अनुमति देता है। वीटीएल योजना के तहत सिंगापुर में प्रवेश करने वाले यात्रियों को स्टे-होम नोटिस देने की आवश्यकता नहीं है। इसके बजाय उन्हें सिंगापुर के लिए प्रस्थान से दो दिन पहले और साथ ही आगमन पर COVID-19 के लिए नकारात्मक परीक्षण करना अनिवार्य है।

सिंगापुर ने आस्ट्रेलिया, भारत, ब्रिटेन और अमेरिका सहित लगभग दो दर्जन देशों के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया है। नए नियमों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय यात्रियों ने कहा कि दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए उन्हें अपने कार्यक्रम में बदलाव करना होगा।

Related Articles

Back to top button