ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
देश

दिव्यांग विवेक से बोले PM मोदी- एक सेल्फी हो जाए दोस्त, Whatsapp पर भेज देना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रयागराज में दिव्यांगों और वृद्धों के सम्मान में उपकरण वितरण शिविर (Equipment delivery camp) में दृष्टिबाधित दिव्यांग (Visually impaired) विवेक को स्मार्ट मोबाइल फोन देने के बाद कहा‘‘एक सेल्फी हो जाए दोस्त।” इतना ही नहीं पीएम मोदी ने सेल्फी लेने के बाद कहा कि सुरक्षाकर्मियों के माध्यम से इस सेल्फी को व्हॉट्सएप (Whatsapp) पर भेज देना। प्रधानमंत्री के हाथों शनिवार को स्मार्ट मोबाइल फोन मिलने के बाद विवेक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इतना ही नहीं मोदी के साथ एक सेल्फी लेने की बात से वह बेहद खुश हो गया।

भले ही विवेक देख नहीं सकता हो लेकिन उसने कहा कि प्रधानमंत्री से यह सम्मान पाना गौरवान्वित है। दिव्यांग विवेक मणि त्रिपाठी को स्मार्ट मोबाइल फोन देने के बाद कुछ लम्हा ठहर-सा गया। यह देखकर मोदी ने उनसे कहा कि इस स्मार्ट मोबाइल फोन एक सेल्फी तो बनती है, दोस्त। इस पर विवेक ने तुरंत मोबाइल फोन निकाला और उनके साथ सेल्फी लेकर इस पल को हमेशा के लिए संजो लिया।

विवेक ने बताया यह पल भले ही देख नहीं पाया लेकिन इसे महसूस जरूर किया है। यह हमारे ही नहीं सभी दृष्टिबाधित साथियों के लिए गौरव का पल है। वह इस सेल्फी को जीवन भर संजो के रखेंगे। यह उनके जीवन की एक उपलब्धि है।

विवेक बचपन से दृष्टिबाधित हैं और वह डिप्लोमा इन एजुकेशन (D.ed) कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। दृष्टिबाधित होने के बाद भी वह मोबाइल धड़ल्ले से चलाते हैं। उन्होंने अपने मोबाइल में टॉकबैक एप डाउनलोड किया है, जिससे अपना काम कर लेते हैं। वह दृष्टिबाधित साथियों को इसका ज्ञान देते हैं। वह मोबाइल पर अपनी पढ़ाई भी कर लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button