ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

हाकी में मध्यप्रदेश की बालक और बालिका वर्ग की टीमे फाइनल में

भोपाल। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2023 तमिलनाडु में आयोज‍ित हो रही है। मध्यप्रदेश का जोरदार प्रदर्शन जारी है, मप्र ने बालक व बाल‍िका दोनों वर्गो के फाइनल प्रवेश किया।

बालक वर्ग में मध्यप्रदेश और हरियाणा टीम के मध्य खेले गये रोमांचक सेमीफायनल मैच में दोनो टीम 2-2 गोल कर बराबरी पर रही। मध्यप्रदेश टीम से पहला गोल मो. जमीर और दूसरा गोल मो. कौनेन दाद ने कर टीम को बराबरी पर ला दिया। शूटआउट में मप्र ने 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। शूट ऑउट मैच में मध्यप्रदेश के हर्ष फलसवार, रितेन्द्र प्रताप सिंह, अलमाज खान और अली अहमद ने शानदार गोल क‍िए। प्रतियागिता का फायनल मुकाबल शन‍िवार को शाम को मध्यप्रदेश और ओड‍िशा के मध्य खेला जाएगा।

बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश और ओड‍िशा मध्य सेमीफायनल मुकाबला गया। मप्र ने यह मुकाबला बहुत ही आसानी से 3-1 से हराकर जीतकर फाइनल में प्रवेश क‍िया। मप्र के ल‍िए मुकबले के 19वें मिनिट में भूमिक्षा साहू ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर पहला गोल दागा। 23वें मिनिट में सोनिया कुमरे ने दूसरा गोल और 28वें मिनिट में सोनम में तीसरा गोल दागा। उड़ीसा की ओर से 38वें मिनिट में तनुजा एक गोल करने में सफल रही। अब मप्र का फाइनल में मुकाबला हरियाणा होगा। खेलमंत्री विश्वास कैलाश सारंग, अपर प्रमुख सचिव, खेल स्मिता भारद्वाज, संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता और सचिव खेल पी.नरहरि ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button