ब्रेकिंग
Ranchi PMLA Court: सीएम हेमंत सोरेन 21 सितंबर को PMLA कोर्ट में होंगे पेश; बड़गांई जमीन मामले में तय... Ranchi News Update: 'निगम की जमीन पर बनेगा हेल्थ सेंटर'; आजाद बस्ती में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन ... Dhanbad Bus Accident: गयाजी से कोलकाता जा रही महारानी बस धनबाद में पलटी; 8 यात्री घायल, 6 की हालत गं... Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र...
मध्यप्रदेश

कुत्तों का आतंक जारी, 24 घंटे में 493 लोग हुए डॉग बाइट का शिकार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में इन दिनों डॉग बाइट की खबरे रोजाना समने आ रहीं है। प्रतिदिन कुत्ते के काटने से कई पीड़ित इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहें है। सबसे ज्यादा डॉग बाइट के मामले ग्वालियर जिले से आ रहे है। यहां पिछले 24 घंटे में 493 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए है। जिसमें शिकार हुए 213 पीड़ित जिला अस्पताल मुरार पहुंचे, 160 जयारोग्य अस्पताल, 120 लोग सिविल हॉस्पिटल हजीरा पहुंचे है।

वहीं नगर निगम का दावा है कि वह अस्थाई तौर पर डॉग्स को पकड़ने का सेंटर शुरू कर दिया है, जब तक बर्थ कंट्रोल का टेंडर नहीं हो जाता है। तो वहीं दूसरी ओर आम आदमी परेशान है, वह कह रहा है। गली मोहल्लों में कुत्तों का आंतक है। वे सबसे ज्यादा बुजुर्ग ओर बच्चों को अपना शिकार बना रहे है।

आपको बता दें कि ग्वालियर में चौक-चौराहे और गली-मोहल्ले हर जगह आवारा कुत्तों के झुंड मिल जाते हैं। जो पल भर में ही लोगों पर हमला कर देते हैं। यही वजह है कि लोग अपने बच्चों को घरों से अकेले नहीं निकलने दे रहे हैं। पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा निगम के सहयोग से एडवाइजरी जारी की गई थी। यह एडवाइजरी रहवासी समितियों व शहर के अन्य लोगों के लिए थी।

इस एडवाइजरी की खास बिंदुओं के अनुसार बच्चों को समझाइश दें कि आवारा श्वानों से समुचित दूरी बनाकर चलें। साथ ही ऐसी फीमेल जिसके पास उसके बच्चे हो, उससे भी दूरी बनाकर रहें। अन्यथा असुरक्षित महसूस करने व अपने बच्चों को बचाने के चक्कर में वह काट सकती है। उन पर पत्थर और लात न मारें। तीव्र ध्वनि के पटाखे से भी वो भौंकते हैं।

Related Articles

Back to top button