ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

जादू – टोना के शक में वृद्ध की हत्या से मच गया हड़कंप, सात आरोपी गिरफ्तार…

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में टोना जादू के संदेह में एक वृद्ध की हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतक की पत्नी पर जादू टोना करने के शक में हमला किया गया था। उमरिया जिले के अखड़ार गांव में कुछ लोग अंधविश्वास में आकर वो कर बैठे जो की जघन्य अपराध है, यह पूरा मामला 28 जनवरी को गांव के बड़का टोला में कोल परिवार के बीच जादू टोना के शक में कुल्हाड़ी,फरसा जैसे घातक हथियारों से दिनदहाड़े हमले का है।

जिस में मथुरा कोल नामक वृद्ध सहित पत्नी हिरोदिया बाई और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध 65 वर्षीय मथुरा कोल ने दम तोड़ दिया, पूरे विवाद की जड़ आरोपियों के परिवार में एक महिला के बीमारी से जुड़ा हुआ है। जिसे परिजन बीमारी मानने की बजाय जादू टोना का असर मान रहे थे और संदेह मृतक की पत्नी पर करके बदले की नीयत से हमला बोल दिया।

आपको बता दें कि 28 जनवरी को हुई घटना के बाद चंदिया थाना में एफआईआर हुई और पीड़ित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए। लेकिन आराम नहीं मिलने पर मृतक बड़े अस्पताल में इलाज कराने की बजाय घर लौट गया और उसकी मौत हो गई,जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस सक्रिय हुई और सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

Related Articles

Back to top button