ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
मध्यप्रदेश

आदिवासी युवक को नग्न कर उल्टा लटका कर जमकर बेल्ट और डंडों से पीटा, वीडियो वायरल..

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आदिवासी युवक की पिटाई का एक और वीडियो सामने आया है। युवक को नग्न कर उल्टा लटकाकर बेल्ट और डंडों से पीटा गया है। वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। यह वीडियो 3 महीने पुराना बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को रिंकेश चौहान युवक को बैतूल लेकर आया था। जहां वह उसे बैतूल में एक घर पर ले गए। घर में 6-7 लोग मौजूद थे।

 उन्होंने उसके पूरे कपड़े उतार कर छत पर उल्टा लटका दिया। उसके बाद बेल्ट और डंडों से पिटाई की और फिर उसे छोड़ दिया। वह किसी तरह बचकर भागा। उसने पिटाई की शिकायत इसलिए नहीं की क्योंकि पीटने वाले बदमाश प्रवृत्ति के लोग थे।और वह डर गया था। इस घटना का वीडियो गांव में वायरल होने के बाद उसने भाई के साथ इस मामले की शिकायत करने का विचार किया और वह पुलिस के पास पहुंचा।आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

 बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक युवक को नग्न कर उल्टा लटका कर उसकी पिटाई की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो करीब तीन महीने पुराना है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button