ब्रेकिंग
Ujjain News: युवाओं को परिपक्व न मानकर अलग न करें; AI और नई सोच देश को देगी दिशा— स्वामी अवधेशानंद ग... Delhi Crime News: रोहिणी जेल में आर्म्स एक्ट के आरोपी कैदी की निर्मम हत्या, दोपहर 12 बजे हुई वारदात ... Madhya Pradesh Rain Alert: भोपाल, जबलपुर समेत कई जिलों में तूफानी बारिश; 22 से 24 सितंबर तक जारी रहे... Chandra Shekhar Azad in Basti: आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव म... Bhopal RTO Officer Death: भोपाल में RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हथौड़े से हत्या; प्रेमी ने घर क... Indore MP Politics: इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का नया विवाद; कांग्रेस का पलटवार— कहा 'BJP ने हमेशा म... Chhatarpur News Today: हिंदू राष्ट्र के लिए फिर गूंजेगा बागेश्वर धाम का हुंकार; जानिए धीरेंद्र शास्त... MP Drowning News: मध्य प्रदेश में नदियों और नालों का कहर; अशोकनगर, इंदौर, विदिशा और सिंगरौली में कई ... Delhi High Court: जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR और CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कोर्ट ने ब... Bihar Crime News: जमुई में नाबालिग लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, विपक्ष के हमले के बाद ...
मध्यप्रदेश

गांव की सड़कों पर चहल कदमी करता दिखा भालू, ग्रामीणों पर कर चुका है हमला..

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ग्रामीण क्षेत्र में जंगली जानवरों का मूवमेंट देखा जा रहा है। जैतपुर वन परिक्षेत्र के बरमानिया गांव में सड़कों पर भालू देखा गया है। जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें भालू सड़क पर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। सड़क पर भालू के घूमने से ग्रामीण दहशत में हैं।

बताया जा रहा है कि गांव में कई भालू काफी दिनों से घूम रहे हैं। कुछ दिन पहले भी इस भालू ने गांव के ही दो भाइयों पर हमला कर दिया था और उनको गंभीर घायल कर दिया था। जैतपुर में बड़ी संख्या में भालू पाए जाते हैं और यह भालू अक्सर गांव में आ जाते हैं और सड़कों पर भी दिखाई देते हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों की सूचना पर गांव में गश्त बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button