ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...
मनोरंजन

जो अब सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण करने जा रही हैं, वो काम सालों पहले ये 5 एक्ट्रेस करके चुकी हैं

‘पठान’ और फिर ‘जवान’ के साथ पिछला साल अपने नाम करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हर किरदार में खूद को पूरी तरह से ढाल लेती हैं. एक्शन करना हो या रोमांस फिल्म की कहानी की जैसी डिमांड होती है, दीपिका उस पर खरी उतरती हैं. ‘फाइटर’ में एरियल एक्शन करने के बाद अब दीपिका पादुकोण का वर्दी वाला अवतार देखने के लिए हर कोई बेकरार है. रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म सिंघम अगेन में दीपिका खाकी का दम दिखाती हुई नजर आने वाली हैं.

अजय देवगन की इस फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक काफी पहले रिलीज कर दिया गया था. जिसमें एक्ट्रेस दुश्मन की छाती पर पैर रखकर उसे मजा चखाती हुई नजर आ रही हैं. खून से सने हुए चेहरे के साथ दीपिका के एक्सप्रैशन बेहद शानदार हैं. हालांकि जिस वर्दी का दम दीपिका बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी कर चुकी हैं. उनसे पहले बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस वो खाकी पहन चुकी हैं.

रेखा

साल 1991 में दिग्गज एक्ट्रेस रेखा की फिल्म ‘फूल बने अंगारे’ रिलीज हुई थी. रेखा की ये फिल्म काफी पसंद की गई थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने खाकी पहनकर दुश्मनों को खूब मजा चखाया था. रेखा को अपनी इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.

डिंपल कपाड़िया

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी बड़े पर्दे पर पुलिस की वर्दी की ताकत दिखा चुकी हैं. साल 1998 में आई फिल्म ज़ख्मी औरत में डिंपल पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आई थीं. डिंपल की इस फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला था.

माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने डांस और शानदार अदाकारी से लंबे वक्त से सभी का दिल जीतती हुई आई हैं. साल 1993 में आई खलनायक एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. इस फिल्म में माधुरी ने अंडरकवर पुलिस अधिकारी का रोल निभाया था. अपने इस किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.

हेमा मालिनी

दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने बड़े पर्दे पर कई अलग-अलग किरदार निभाए हैं. साल 1983 में आई फिल्म अंधा कानून में हेमा भी लेडी पुलिस ऑफिसर के दमदार रोल में नजर आ चुकी हैं. फिल्म में उन्हें अपने ही भाई को गिरफ्तार करता हुआ दिखाया गया है. उनके काम की काफी तारीफ की गई थी.

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी ने अपने करियर में ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में काम किया है. लेकिन उनकी कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जिसमें उनका रफ एंड टफ अवतार देखने को मिला है. फिल्म मर्दानी में महिला पुलिस अधिकारी का दमदार रोल निभाकर रानी ने सभी का दिल जीत लिया था.

Related Articles

Back to top button