ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

BJP में जाने की अटकलों के बीच विधायक अनुभा मुंजारे ने जारी किया वीडियो, कांग्रेस को लेकर कह दी बड़ी बात

बालाघाट: कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उनके पुत्र और तमाम कांग्रेसी विधायकों का भाजपा में शामिल होने की सियासी सरगर्मी चल रही है। इसी बीच बालाघाट विधानसभा सीट की तेज तर्रार विधायक अनुभा मुंजारे ने वीडियो जारी कर तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। गौरतलब रहे कि बालाघाट जिले की 6 विधानसभा सीट की 4 सीटों पर कांग्रेस के विधायक है और इनके भी भाजपा में शामिल होने की कयास लगाए जा रहे थे।

सियासी घमासान के बीच बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने वीडियो जारी करके बताया है कि कांग्रेस पार्टी से टिकट मिलने के बाद क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से शानदार जीत दर्ज की है। ऐसे में पार्टी और जनता का मान सम्मान रखते हुए वह कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी है और रहेगी, साथ ही पिछले कुछ दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई विधायकों के भाजपा में शामिल होने की बात और यहां तक कि खुद के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को अफवाह बताते हुए कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े होने का भरोसा जताया है।

Related Articles

Back to top button