ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
मनोरंजन

रणवीर सिंह-दीपिका के घर गूंजेगी किलकारी, प्रेग्नेंट हैं ‘MRS. BHAVNANI’ !

मुंबई: साल 2024 बी-टाउन स्टार्स के घर ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। अब तक बी-टाउन की कई हसीनाओं ने गुड न्यूज सुनाई। यामी गौतम, ऋचा चड्ढा,प्रिया मलिक समेत कई हसीनाएं इस समय प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। वहीं अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम शामिल हो गया।

जी हां, खबरें हैं दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। खबरें हैं शादी के 5 साल बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं।

 ‘द वीक’ की रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी तिमाही (सेकंड ट्राइमेस्टर) में हैं।हाालंकि, दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है। फिलहाल दोनों स्टार्स के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में इटली में शादी की थी।

दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार जनवरी, 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। अब दीपिका पादुकोण की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। दीपिका पादुकोण ‘सिंघम अगेन’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ में काम करते नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button