ब्रेकिंग
Google Gemini New Features: जेमिनी में जुड़े नए 'Thinking Levels'; भारत में भी उपलब्ध, जानें क्या है ... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का...
मध्यप्रदेश

MP में असमय बारिश और ओलावृष्टि पर सरकार अलर्ट, सभी मंत्रियों और सांसदों को सौंपा ये महत्वपूर्ण कार्य

भोपाल। आज मंत्रालय में मोहन कैबिनेट की अहम बैठक हुई। सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा के बाद मंजूरी दी गई। कैबिनेट में हुए निर्णयों की जानकारी उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने दी। शुक्ला ने बताया की आज की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पेश किए गए। चर्चा करने के बाद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बता दें कि प्रदेश में कई जगहों पर असमय बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि को लेकर आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से नुकसान हुए फसलों का सर्वे करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्पष्ट किया है कि कोई भी किसान, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से जो प्रभावित हुआ है, उसका सर्वे गंभीरता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। सर्वे की मॉनीटरिंग करने के लिए सभी मंत्रीगण, विधायकगण और सांसदों को भी कहा गया है।

Related Articles

Back to top button