ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
विदेश

पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा प्रभावित, अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल में खराबी से यूजर हुए परेशान

इस्लामाबाद। आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे पाकिस्‍तान की हालत दिनोंदिन और खराब होती जा रही है। कल यानी मंगलवार को पाकिस्‍तान में इंटरनेट सेवाएं (Internet services) प्रभावित रहीं। पाकिस्तान में फोन और इंटरनेट सेवा मुहैया कराने वाली शीर्ष कंपनी पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशंस कंपनी लिमिटेड (Pakistan Telecommunication Company Limited, PTCL) ने अपने बयान में बताया कि अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल (international submarine cable) में खामी आने के कारण देश में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हुईं।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल के जरिये ही पाकिस्‍तान दुनिया से जुड़ता है। लेकिन, इसमें आई खामी के चलते पूरे पाकिस्‍तान में मंगलवार की शाम को इंटरनेट यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशंस कंपनी लिमिटेड (PTCL) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इंटरनेट में आई खराबी के बारे में बताया।

पीटीसीएल ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल में खराबी आने से इंटरनेट सेवा प्रभावित हुई। उनकी टीम इंटरनेट सेवा को बहाल करने के लिए काम कर रही है। बाद में मंगलवार देर रात को कंपनी ने ट्विटर अकाउंट पर अलर्ट जारी करके जानकारी दी कि गड़बड़ी को ठीक कर दिया गया है।

रिपोर्टों में बताया गया है कि पाकिस्‍तान की दो सबमरीन केबलें IMEWE और SEAMEWE 4 मुल्‍क की 50 फीसद इंटरनेट ट्रैफ‍िक का लोड संभालती हैं। इन्‍हीं में यह खराबी पाई गई जिसके बाद इंटरनेट यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसा नहीं कि पाकिस्‍तान में इंटरनेट सेवाएं पहली बार प्रभावित हुई हैं। इसी साल जून महीने में भी कई केबलों के टूट जाने के कारण इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हुई थीं।

दरअसल, ‘नया पाकिस्‍तान’ का वादा करके सत्‍ता में आए प्रधानमंत्री इमरान खान आर्थ‍िक और कूटनीति के मोर्चे पर बुरी तरह असफल होते जा रहे हैं। देश में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के क्षेत्र में तरक्‍की नजर नहीं आ रही है। उन्‍होंने चुनाव में जो वादे किए थे, पाकिस्‍तान की स्थिति उसके ठीक उलट होती जा रही है। उनके खिलाफ आवाम की आवाजें बुलंद होने लगी हैं। लोग अब उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि वह ‘नया पाकिस्‍तान’ आखिर कहां है। वहीं इमरान लोगों से सब्र करने की नसीहतें दे रहे हैं। उनका कहना है कि लोग सब्र से काम लें, सरकार को बने अभी तेरह महीने ही हुए हैं, मुल्‍क में तब्‍दीली रफ्ता-रफ्ता ही आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button