ब्रेकिंग
Modi Govt 12 Years: एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना; चंद्रबाबू नायडू और अमित श... PoJK Unrest: पाक अधिकृत कश्मीर में सुरक्षा बलों का दमन; प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, कई लोगों की मौत ... Mumbai Flyover Controversy: 250 करोड़ का मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विवादों में; उद्घाटन के बाद ही सतह प... Khurram Parvez Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को दी जमानत; UAPA मामले में... Chhattisgarh News: 'चावल वाले बाबा' नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; महासमुंद पुल... UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी; 12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जानें... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Corruption Case: नकली दवा घोटाले का आरोपी और इंस्पेक्टर गिरफ्तार; CBI ने किया 3 करोड़ की रिश्वत के न... Mussoorie Road Accident: मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, ... Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की 'शिष्या' सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए...
मध्यप्रदेश

इंदौर में मैरिज गार्डन में चोरी, फोटोशूट के दौरान लाखों की ज्वेलरी-नकदी से भरा बैग हुआ गायब

इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के मैरिज गार्डन से लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी गायब हो गई। घटना केशरबाग रोड़ स्थित माला गार्डन की है। परिवार ने कुछ लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा लेकिन छोड़ दिया। कहा कि-चोरी में हाथ नहीं है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जिन लोगों को छोड़ा उन्होंने चोरी कबूल ली थी।

विजयलक्ष्मी सोनी निवासी राधा कृष्णा अपार्टमेंट नागपुर द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सोनी की छोटी बहन निकिता श्रीवईया की 25 फरवरी को शादी थी। काले रंग के बैग में सोने का हार, चेन, टीका, कान के टाप्स, दो अंगूठी, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पेनकार्ड, लाइसेंस, मोबाइल फोन और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद रखे थे। स्टेज पर फोटो खिंचावने के दौरान कुछ देर के लिए बैग रखा और चोरों ने गायब कर दिया।

स्टेज से बैग चोरी होते ही हड़कंप मच गया। तत्काल आने-जाने वालों की तलाशी लेना शुरु कर दी। जिन पर शक हुआ उन्हें रोका गया। एक नाबालिग को पकड़ा तो उसने दूसरे के बारे में बताया। उन्होंने साथ में आई महिलाओं के बारे में भी बताया। सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा पुलिस भी गार्डन में आ गई। संदेहियों को हिरासत में लिया लेकिन छोड़ दिया। परिवार से कहा कि बच्चों ने चोरी नहीं की है।

Related Articles

Back to top button