ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी में दिल दहलाने वाली वारदात: 6 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या, CCTV से खुला ... 'मच्छर मारने के लिए तलवार न चलाएं': बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई कड़ी फटकार, MCA के 5 रेस्टोरेंट्... मुंबई में ₹9 प्रति लीटर महंगा होगा दूध: 1 सितंबर से ₹102 थोक भाव, खुदरा में ₹107 तक पहुंच सकती हैं क... बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले VHP के सुझावों पर विवाद: पारंपरिक धार्मिक स्वरूप बनाए रखने पर जोर मुंबई में गैर-मराठियों के मराठी सीखने पर बोले छगन भुजबल; कुंभ मेला घोटाले पर सख्त, NCP विलय की खबरों... ममता बनर्जी पर कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR: TMCP रैली में हाई कोर्ट के नियमों के उल्लंघन का आरोप, ह... दिल्ली में जलभराव पर LG संधू का सख्त एक्शन: 139 हॉटस्पॉट पर उतरेगा PWD, इंजीनियर-इन-चीफ से लेकर SE त... नवी मुंबई में वोटर लिस्ट के 3404 SIR फॉर्म लीक: BJYM नेता फोटोकॉपी कराते रंगे हाथों पकड़ा, 5 BLO सस्... नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य
मनोरंजन

अमीर खुसरो के लिरिक्स, क्लासिक टच… यहां जानें संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के पहले गाने की खास बातें

मशहूर फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ‘हीरामंडी’ के नाम से एक वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं. ये वेब सीरीज आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है. अक्सर ही इससे जुड़ा कोई न कोई अपडेट सामने आता ही रहता है. लोगों को भी इस सीरीज का इंतजार है. अब मेकर्स ने इस सीरीज का एक गाना रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद लोग ‘हीरामंडी’ के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो जाएंगे. जो गाना सामने आया है उसका टाइटल है ‘सकल बन’. चलिए आपको इसके बारे में कुछ खास बातें बताते हैं.

संजय लीला भंसाली स्टाइल- हीरामंडी का ये पहला गाना है और इसे ही मेकर्स ने इतनी खूबसूरती के साथ पिरोया है कि इस सीरीज से उम्मीदें और भी बढ़ जाती हैं. हर बार कुछ नया करने के जिस स्टाइल के लिए भंसाली जाने जाते हैं, इस गाने में भी उनके स्टाइल की झलक साफ दिख रही है.

अमीर खुसरो के लिरिक्स- इस गाने के जो लिरिक्स हैं, वो अमीर खुसरो के वक्त का है और उन्होंने ही इसे पिरोया था. वहीं उनके अल्फाज को सिंगर राजा हसन ने अपनी आवाज दी है. ये गाना दिल को सुकून पहुंचाने वाला है.

खूबसूरती से फिल्माया गया- इस गाने को मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी,संजीदा शेख और शर्मिन सहगल के साथ फिल्माया गया है. इन तमाम एक्ट्रेसेस के साथ गाने में कुछ बैकग्राउंड डांसर को शामिल किया गया है. वीडियो में दिख रहा लोकेशन भी ऐसा है, जो गाने के लिरिक्स के साथ मैच कर रहा है. कुल मिलाकर लिरिक्स हो, आवाज हो, बैकग्राउंड म्यूजिक हो, एक्ट्रेसेस और बैकग्राउंड डांसर के कॉस्ट्यूम हो या फिर लोकेशन हो, सबकुछ बिल्कुल क्लासिक फील दे रहा है.

बहरहाल, ऐसा कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की इस आने वाली सीरीज में लगभग 6-7 गाने वाले हैं. उन्होंने अलग से सिर्फ म्यूजिक पर एक साल काम किया है. इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा भी अहम किरदार में है. अभी वेब सीरीज की रिलीज डेट नहीं आई है, लेकिन ये आने वाले समय में नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी.

Related Articles

Back to top button