ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मनोरंजन

एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, मैक्सटर्न को पीटने के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया

फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी का खिताब जीतने वाले एल्विश यादव का जैसे कॉन्ट्रोवर्सी के साथ चोली-दामन का साथ रहा है. एल्विश ने अपने करियर में सोशल मीडिया के जरिए खूब नाम कमाया है. लेकिन इसी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज भी आए दिन सामने आ जाते हैं जिसमें एल्विश यादव किसी ना किसी के साथ बहस कर रहे होते हैं या फिर मारपीट. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे अपनी गैंग के साथ यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न को पीटते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद से वे मामले में अपनी सफाई भी दे चुके हैं. लेकिन लगता है कि एल्विश की सफाई से पुलिस संतुष्ट नहीं है. तभी तो पुलिस ने एक बार फिर से एल्विश को इंक्वायरी के लिए बुलाया है.

अब पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ फिर से सख्ती दिखाई है और गुरुग्राम पुलिस ने उन्हें सेक्शन 41A के तहत नोटिस भेजा है. उन्हें इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. यूट्यूबर को 12 मार्च को सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में पूछताछ में शामिल होने के किए बुलाया गया है. बिग बॉस जीतने से पहले भी यूट्यूबर एल्विश यादव एक जाना-माना चेहरा थे लेकिन बिग बॉस जीतने के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए. लेकिन बिग बॉस जीतने के बाद से ही एल्विश यादव की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं. पहले वे रेव पार्टी में सांप के जहर की सप्लाई को लेकर निशाने में आए. इसके बाद अलग-अलग मौकों पर उनके कुछ वीडियो एक साल के अंदर ही वायरल हुए हैं जिसमें वे बदतमीजी करते या मारपीट करते नजर आए हैं. अब उनके खिलाफ ये नया मामला सामने आया है.

कैसे हुई सागर से लड़ाई?

एल्विश यादव और मुनव्वर फारुकी हाल ही में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे. दोनों के बीच पहले रिफ्ट थी लेकिन इस क्रिकैट मैच के बाद दोनों की साथ में एक फोटो भी सामने आई. इस फोटो पर सागर ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी. बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर एल्विश और सागर के बीच में गर्मा-गर्मी शुरू हो गई. बात ज्यादा बढ़ गई और बाद में दोनों ने मिलकर बात को सुलझाने का प्लान बनाया. दोनों ने गुरुग्राम के मॉल में मिलना तय किया. सागर वहां अकेले थे जबकी एल्विश इस दौरान अपनी गैंग के साथ मॉल में पहुंचे और सागर की खूब पिटाई की. इसी दौरान का वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसके बाद से एल्विश की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं.

Related Articles

Back to top button