ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव आज करेंगे केन-बेतवा जल कलश यात्रा का शुभारंभ

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज यहां कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में पूर्वाह्न 10 बजे केन-बेतवा जल कलश यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संबंधित गांवों में 11 मार्च से 13 मार्च तक जल जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत केन-बेतवा लिंक परियोजना तथा पार्वती -कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के 17 जिलों के संभावित 3614 लाभान्वित गांवों में कलश यात्रा तथा जल आधारित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

अपर मुख्य सचिव जल संसाधन डॉ राजेश राजोरा ने बताया कि सभी संभावित लाभान्वित ग्रामों में मुख्य मार्गों पर कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में ग्रामवासी शामिल होंगे, जिनमें गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, किसान, महिलाएं एवं छात्र-छात्राएं भी होंगे। इन गावों में केन-बेतवा लिंक परियोजना तथा पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के महत्व तथा जल की आवश्यकता पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक, भजन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुति एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

साथ ही इन गावों के स्कूलों में जल पर केंद्रित चित्रकला, निबंध, खेलकूद, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे। इन गावों में जल पर आधारित दीवार लेखन एवं अन्य प्रचार प्रसार भी किया जाएगा। इन सभी गांवों में चलित वाहनों के माध्यम से परियोजना के लाभ एवं जल के महत्व पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कार्यक्रमों में स्व सहायता समूह, स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button