ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
दिल्ली/NCR

मोदी सरकार ने लागू किया CAA, फैसले के बाद शाहीनबाग, जामिया और अलीगढ़ में क्या हुआ?

नागरिकता कानून (CAA) पूरे देश में लागू कर दिया गया है. CAA को लागू ऐसे समय में किया जा रहा है जब देश में आम चुनाव होने हैं. देश भर से इसको लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने मिल रही है. गृह मंत्रालय का ये नोटिस तब जारी हुआ जब भारत में रमजान के महीने की शुरुआत हो रही है. वहीं 2019 CAA, NRC विरोध प्रदर्शनों का केंद्र रहे नई दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, शाहीन बाग और AMU में भी इस खबर के बाद हल-चल पैदा हो गई है.

जामिया के छात्रों ने किया विरोध

CAA कानून लागू होने के कुछ घंटो बाद ही जामिया के कुछ छात्र यूनिवर्सिटी के सेंट्रल केंटीन पर इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ नारे-बाजी की. अपने इस प्रोटेस्ट डेमो में छात्रों ने ऐलान किया कि हम जामिया के छात्र CAA, NRC पर अपने स्टैंड पर कायम हैं, 2019 में हमारे प्रदर्शन की शुरुआत के बाद शाहीन बाग और फिर पूरे देश में ‘काले कानून’ के खिलाफ आवाज उठी थी. हम फिर से इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. इस मौके पर यूनिवर्सिटी रोड पर भारी पुलिस बल तैनात रहा.

शाहीनबाग में पुलिस का फ्लैग मार्च

देश में सबसे लंबा CAA-NRC धरना 101 दिन शाहीन बाग में चला था. नोएडा बॉर्डर से सटे दिल्ली के शाहीनबाग में हालात सामान्य देखने को मिले हैं. प्रोटेस्ट साइट के पास फूड मार्केट में रमजान की रौनक देखी गई लेकिन कहीं कोई विरोध प्रदर्शन देखने नहीं मिला. इसके अलावा शाहीन बाग की सड़कों पर भारी पुलिस बल की तैनाती देखी गई. पुलिस ने शाहीन बाग में फ्लैग मार्च भी किया है.

AMU में रही शांति

2019 CAA-NRC आंदोलन के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बड़ी तादाद में विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे. लेकिन सोमवार को इस बिल के लागू होने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में कोई हल-चल देखने को नहीं मिली. हालांकि, यूनिवर्सिटी के बाहर सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन की तैयारी देखी गई.

Related Articles

Back to top button