ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
बिहार

बिहार: मुजफ्फरपुर में बारात से लौट रही बोलेरो-ट्रक में टक्कर, 5 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर

बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां बारात से लौट रही बोलेरो और ट्रक में जबरदस्त भिडंत हुई है. हादसे में पांच बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं, पांच लोग घायल हुए हैं. घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे में मृत सभी बाराती सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं.

हादसा सीतामढ़ी जिले के नेशनल हाइवे-77 के रामपुरहरि गांव के पास हुआ है. हादसे के बाद घटनास्थल ओअर कोहराम मच गया. पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मृतकों के परिजनों को भी सूचित किया गया है. घटना के बाद हाइवे पर जाम जैसे हालत बन गए. पुलिस ने हादसे वाले वाहनों को हाइवे से हटाकर जैम खुलवाया है.

2 की मौके पर, 3 की इलाज के लिए जाते वक्त हुई मौत

बुधवार सुबह बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी चकिया से लौट रही थी.लौटते वक्त मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी एनएच-77 पर रामपुर हरी गांव के पास बोलेरो और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में मौके पर 2 लोगों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इलाज के लिए ले जाते समय 3 लोगों ने दम तोड़ दिया. हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जिस घर शादी थी वहां कोहराम मच गया. अस्पतला पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा है. यहां घायलों को भी इलाज के लिए लाया गया लेकिन उपचार में देरी की वजह से परिजन उन्हें निजी चिकित्सक का यहां ले गए. हादसे का शिकार हुए बारातियों के परिजनों ने बताया कि बोलेरो गाड़ी में 11 लोग सवार थे. सभी सभी सीतामढी जिले के बैलगढ़ गांव के रहने वाले थे. बारात बैलगढ़ गांव से चकिया गई थी. सुबह लौटते वक्त हादसा हो गया.

बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी के चालक को नींद की झपकी आ गई और गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई. हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान सोहन महतो, विपिन, महतो, कारी ढांगर , प्रद्मन्न ढांगर और इंद्र कुमार ढांगर के रूप में हुई है.

Related Articles

Back to top button