ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव खरगोन पहुंचे, 557 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

खरगोन । मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव गुरुवार दोपहर खरगोन पहुंचे। वे यहां पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय के कैम्पस का डिजिटल शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे जिले की 557 करोड़ 47 लाख रुपये के लागत की तीन उद्वहन सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इससे पहले कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बुधवार को पीजी कालेज पहुंचकर अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि उद्वहन सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा। इनमें 365 करोड़ 42 लाख रुपए के पीपरी माईक्रो उद्वहन सिंचाई योजना, 68 करोड़ 36 लाख रुपए की चौंडी-जामन्या माईक्रो उद्वहन सिंचाई योजना एवं 123 करोड़ 69 लाख रुपए की बलकवाड़ा माईक्रो उद्वहन सिंचाई योजना शामिल है।

इस दौरान अपर कलेक्टर लक्ष्मी गामड़, एसडीएम भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर पूर्वा मंडलोई, प्राचार्य डा आरएस देवड़ा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग प्रशांत आर्य, आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी, शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी उमेश जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव का दोपहर 1 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा खरगोन के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 2.10 बजे खरगोन पहुंचेंगे। यहं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे शाम 4.10 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और 5.20 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button