ब्रेकिंग
बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान...
उत्तरप्रदेश

होली से पहले बरसाना के राधा रानी मंदिर में हुआ बड़ा हादसा, 25 श्रद्धालु घायल

मथुरा जिले के बरसाना में राधा रानी मंदिर में लड्डू होली के आयोजन के दौरान भारी भीड़ के कारण रेलिंग टूटने से हुए हादसे में 25 श्रद्धालु घायल हो गए। मंदिर के एक पुजारी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि शनिवार शाम को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने से मंदिर की सीढ़ियों पर लगी रेलिंग उनका दबाव नहीं झेल सकी और वह टूट गयी।

इससे कई श्रद्धालु नीचे गिर पड़े जिससे भगदड़ मच गयी। इस घटना में 25 श्रद्धालु घायल हो गए। ये श्रद्धालु कई घंटों से मंदिर के पट खुलने का इंतजार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ का दबाव बढ़ने का एक कारण यह भी था कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु लड्डू लूटने में लगे थे। पुजारी ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

उनमें से एक को केडी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा चार को जिला अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना में एक महिला की मौत की भी खबर आई थी लेकिन जिला प्रशासन ने उसे गलत करार दिया है। उसका कहना है कि महिला की मौत का इस घटना से कोई संबंध नहीं है।

Related Articles

Back to top button