ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
देश

केजरीवाल के सपोर्ट में उतरा MBA चाय वाला, फ्री में मिल रही 4 किस्म की खास चाय

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने जहां नारा दिया केजरीवाल फिर से। वहीं ‘काम की चाय’ और ‘एक चाय दिल्ली के नाम’ जैसे नारों के साथ नया कैंपेन शुरू किया है। अहमदाबाद से आए वॉलनटिअर ने AAP ऑफिस में ‘एमबीए चायवाला’ के नाम से चाय का स्टॉल लगाया है। इसमें AAP सरकार की ओर से किए गए काम पर 4 तरह की चाय का नाम दिया गया है। अहमदाबाद का रहने वाला प्रफुल्ल बिल्लोर एमबीए चायवाला के नाम से मशहूर है। प्रफुल्ल ने खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से संपर्क किया था और ‘काम की चाय’ स्टॉल से AAP के लिए चुनाव प्रचार की इच्छा जताई थी।

पार्टी के दिल्ली चुनाव प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ‘एमबीए चाय वाला’ स्टॉल का उद्धाटन किया। एमबीए चायवाला स्टॉल के मालिक प्रफुल्ल ने बताया कि वह पिछले करीब 4 साल से चाय का स्टॉल लगा रहा है। उनसे बताया कि जैसे ही दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान हुआ तो उसने AAP नेताओं से संपर्क किया और पार्टी के प्रचार के लिे चाय का स्टॉल लगाने की इच्छा जाहिर की। प्रफुल्ल ने बताया कि केजरीवाल से काफी प्रभावित हैं क्योंकि उन्होंने दिल्लीवालों के लिए काफी काम किया है। इसलिए उसने AAP के कामकाज को 4 तरह की चाय का नाम दिया है।

क्या खास है 4 किस्म की चाय में

  • पहली शिक्षा वाली चाय- इसमें सरकारी स्कूलों में सिस्टम सुधारने के काम को शामिल किया गया है।
  • दूसरी स्वास्थ्य वाली चाय- आप सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी कर दी हैं।
  • तीसरी स्पेशल चाय-जो आम आदमी के बुनियादी जरूरतों से जुड़ी हुई है। इसमें मुफ्त और सस्ती बिजली, फ्री पानी और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को शामिल है।
  • चौथी विकास वाली चाय-इसमें डोर स्टेप डिलिवरी, सीसीटीवी कैमरे, मुफ्त वाईफाई के बारे में लोगों को बताया जा रहा है।

प्रफुल्ल ने कहा कि हालांकि वह किसी पार्टी को सपोर्ट नहीं करते हैं लेकिन जो देश की जनता के लिए अच्छा काम करते हैं उनके समर्थक हैं। प्रफुल्ल ने बताया कि उसके 30 से 40 और साथी आने वाले हैं जो सभी विधानसभा सीटों में एमबीए चायवाला स्टाल लगाएंगे। प्रफुल्ल फ्री में सभी को चाय पिलाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button